Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इंटरनेशनल मार्केट में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है

Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इसमें गेमिंग के लिए D2 ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा
  • Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा
  • इसमें गेमिंग के लिए D2 ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Redmi K100 Pro Max में गेमिंग के लिए स्पेशल फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ Redmi K100 Pro को भी पेश किया जा सकता है। 

Redmi K100 Pro Max में 9,070 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग, 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5 W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फ्लैट डिस्प्ले अल्ट्रा-नैरो बेजेल्स के साथ दिया जाएगा। इसके रियर में नया फ्लोटिंग लाइट रिंग होगा। Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें गेमिंग के लिए D2 ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा। 

इससे पहले एक टीजर में इस स्मार्टफोन को Cabernet Red कलर में दिखाया गया था। इस स्मार्टफोन में कलर से मैच वाला मेटल का फ्रेम है। इस स्मार्टफोन के रियर में Sound by Bose की ब्रांडिंग दिख रही है। इंटरनेशनल मार्केट में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को बाद में लॉन्च किया जाएगा। 

हाल ही में Xiaomi के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने बताया था कि इस सीरीज के Redmi K100 का टारगेट ऐसे कस्टमर्स होंगे जो बेहतर एक्सपीरिएंस के साथ फ्लैगशिप-ग्रेड एक्सपीरिएंस चाहते हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन को Pro मॉडल्स के बाद पेश किया जाएगा। Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi K100 Pro Max में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। ये स्मार्टफोन्स 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। Redmi K100 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »