Redmi नए कलर में पेश कर सकती है Note 13 Pro 5G

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 27,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 29,999 रुपये का था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2024 19:10 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन नए ग्रीन कलर में लाया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है

इसके स्पेसिफिकेशंस में बदलाव नहीं होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में Note 13 Pro 5G सीरीज को  लॉन्च किया था। इस सीरीज में Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं। इस सीरीज के प्रो वर्जन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन को एक नए कलर में पेश किया जा सकता है। 

टिप्सटर Sudhanshu (@Sudhanshu1414) ने बताया है कि यह स्मार्टफोन नए ग्रीन कलर में लाया जा सकता है। कंपनी ने Note 13 Pro 5G को Arctic White, Coral Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया था। इसके स्पेसिफिकेशंस में बदलाव नहीं होगा। यह पता नहीं चला है कि कंपनी इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन को भी नए कलर में पेश करेगी या नहीं। Note 13 Pro 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का लॉन्च पर प्राइस 25,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 27,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 29,999 रुपये का था। 

Redmi Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच CrystalRes AMOLED डिस्प्ले (2,712 x 1,220 पिक्सल)  120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का  कैमरा है। 

कंपनी जल्द ही K70 Ultra को भी लॉन्च कर सकती है। पिछले वर्ष चीन में Redmi K70 सीरीज को पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन इस सीरीज में शामिल हो सकता है। इस सीरीज में Redmi K70, Redmi K70E और Redmi K70 Pro हैं। K70 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 2407FRK8EC के साथ देखा गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ SoC हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh बैटरी मिल सकती है। Redmi K70 और K70 Pro में 5,000 mAh की बैटरी है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.