• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 9 लॉन्च से पहले ई कॉमर्स साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लीक

Redmi 9 लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लीक

Lazada वेबसाइट से पता चला है कि रेडमी 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में एआई फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

Redmi 9 लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लीक

Redmi 9 मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से होगा लैस

ख़ास बातें
  • Lazada वेबसाइट पर Redmi 9 दो मॉडल में लिस्ट हैं
  • Xiaomi ने अभी भी इस स्मार्टफोन की आधिकारिक घोषणा नहीं की
  • रेडमी 9 में होगी 5,020 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Redmi 9 स्मार्टफोन को आधिकारिक लॉन्च से पहले फिलिपिंस की ई-रिटेलर वेबसाइट Lazada पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से आपको इस स्मार्टफोन के बारे में अधिकतर जानकारी प्राप्त हो जाएगी, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और कलर ऑप्शन शामिल हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी 9 क्वाड रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इसका अलावा रेडमी 9 मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और दमदार 5,020 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट है।
 

Redmi 9 price, sale details

Lazada वेबसाइट पर Redmi 9 दो मॉडल में लिस्ट हैं। 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PHP 6,990 (लगभग 10,500 रुपये) और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PHP 7,490 (लगभग 11,300 रुपये) है। Lazada वेबसाइट पर फोन की सेल शुरू हो चुकी है, जहां आपको यह फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध मिलेगा, जो हैं- ग्रे, पर्पल और ग्रीन। वहीं, फोन का 64 जीबी पर्पल वेरिएंट वेबसाइट पर PHP 9999 (लगभग 15,100 रुपये) के साथ लिस्ट है।

गौर करने की बात है कि Xiaomi ने अभी भी इस स्मार्टफोन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, तो ऐसे में इस जानकारी पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

Redmi 9 specifications

जैसा कि हमने बताया, Lazada लिस्टिंग से रेडमी 9 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी 9 में 6.53 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच आएगा। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। वहीं, फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जाएगा।

रेडमी 9 क्वाड रियर कैमरा के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। अपर्चर f/2.2 वाला होगा। अपर्चर एफ/2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा का और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा, चौथा व आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा जिसका अपर्चर f/2.4 होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

इसके अलावा रेडमी 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में एआई फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। अंत में कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इन्फ्रारेड सेंसर मौजूद होगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »