Redmi 15C 5G में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, लीक हुआ प्राइस

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच LCD HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 17:39 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच LCD HD+ डिस्प्ले हो सकता है
  • यह Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi का Redmi 15C 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में Redmi 15C 5G को पोलैंड में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के प्राइसेज का भी संकेत मिला है। 

Redmi 15C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने भारत में इस स्मार्टफोन के प्राइसेज को लीक किया है। Redmi 15C 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 13,999 रुपये और 8 + 128 GB वेरिएंट का 14,999 रुपये का हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच LCD HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS पर चल सकता है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए नॉच डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। सितंबर में पोलैंड में पेश किए गए Redmi 15C 5G में 6.9 इंच HD+ (1600 x 720) पिक्सल्स)  डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 660 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

Redmi 15C की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा  है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Redmi Turbo 5 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Pro शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.5 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  5. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  2. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  4. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  5. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  6. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  7. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  8. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  9. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.