Red Magic 6R सस्ता गेमिंग फोन 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से होगा लैस!

Red Magic 6R स्मार्टफोन Red Magic 6 सीरीज़ का लेटेस्ट किफायती गेमिंग स्मार्टफोन हो सकता है, जो कि पिछले कुछ समय से सुर्खियों में लगातार बना हुआ है। बता दें, इस सीरीज़ में Red Magic 6 और Red Magic 6 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं, जिन्हें मार्च महीने ही लॉन्च किया गया था।

Red Magic 6R सस्ता गेमिंग फोन 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से होगा लैस!

यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ दे सकता है दस्तक

ख़ास बातें
  • Red Magic 6R में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • रेड मैजिक 6आर में मिल सकती है 512 जीबी तक स्टोरेज
  • Red Magic 6 और Red Magic 6 Pro मार्च में लॉन्च हुआ था
विज्ञापन
Red Magic 6R स्मार्टफोन Red Magic 6 सीरीज़ का लेटेस्ट किफायती गेमिंग स्मार्टफोन हो सकता है, जो कि पिछले कुछ समय से सुर्खियों में लगातार बना हुआ है। बता दें, इस सीरीज़ में Red Magic 6 और Red Magic 6 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं, जिन्हें मार्च महीने ही लॉन्च किया गया था। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी जल्द ही इस सीरीज़ का नया सस्ता गेमिंग फोन रेड मैजिक 6आर के रूप में फैन्स के लिए लेकर आने वाली है। हाल ही में यह फोन कथित रूप से फुल स्पेसिफिकेशन के साथ TENAA साइट पर लिस्ट हुआ था, वहीं अब यह फोन 3C वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Red Magic 6R स्मार्टफोन 3C साइट पर लिस्ट देखा गया है, जहां से खुलासा होता है कि इस फोन में 55 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट प्राप्त होगा। साथ ही यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। Red Magic 6 और Red Magic 6 Pro स्मार्टफोन से इसकी तुलना करें, तो कंपनी ने मैजिक 6 में  5,050 एमएएच की बैटरी के साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया था, जबकि प्रो वेरिएंट थोड़ी कम 4,500एमएएच की बैटरी के साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिला था।

आपको बता दें, इसी पब्लिकेशन द्वारा इससे पहले रेड मैजिक 6आर फोन की TENAA लिस्टिंग की जानकारी दी गई थी, जिसके अनुसार फोन वेबसाइट पर मॉडल नंबर NX666J के साथ लिस्ट है और इसमें ज्यादातर स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 6.67 इंच फुल एचडी+ ओलेड स्क्रीन से लैस होगा। इसके अलावा, फोन कथित रूप से स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी तक रैम और 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा व 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही फोन का डायमेंशन 163.03 x 75.34 x 8.20mm और भार 186.4 ग्राम होगा।

गौरतलब है कि फिलहाल कंपनी ने RedMagic 6R की मौजूदगी को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »