165W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन!

सर्टिफिकेशन के जरिए फोन के मॉडल नंबर का खुलासा हुआ है जो कि NX679J है। साथ ही इस सर्टिफिकेशन के जरिए यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि रेड मैजिक 7 फोन 165W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

165W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन!
ख़ास बातें
  • Red Magic 7 का मॉडल नंबर NX679J है
  • रेड मैजिक 7 में मिल सकती है 165 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • Red Magic 6 Pro फोन 120 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आया था
विज्ञापन
Red Magic 7 कंपनी का आगामी गेमिंग स्मार्टफोन होगा, जो कि कथित रूप से 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि रेड मैजिक 7 फोन इस साल मार्च महीने में लॉन्च किए गए Red magic 6 का अपग्रेड वर्ज़न होगा। हालांकि, स्पेसिफिकेशन के मामले में आगामी रेड मैजिक 7 फोन मौजूदा रेड मैजिक 6 फोन की तुलना में दमदार अपग्रेड के साथ दस्तक दे सकता है। जी हां, लेटेस्ट लीक में फोन की फास्ट चार्जिंग क्षमता की जानकारी सामने आई है।

टिप्सटर Digital chat station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंस साइट वीबो के माध्यम से जानकारी दी है कि Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन ने 3C सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। सर्टिफिकेशन के जरिए फोन के मॉडल नंबर का खुलासा हुआ है जो कि NX679J है। साथ ही इस सर्टिफिकेशन के जरिए यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि रेड मैजिक 7 फोन 165W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

आपको बता दें, Red magic 6 सीरीज़ को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था।

फिलहाल रेड मैजिक 7 स्मार्टफोन से जुड़ी बहुत ही कम जानकारी सामने आई है। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में इस फोन से जुड़ी अन्य जानकारियां भी सामने आएंगी।
 

Red Magic 6 specifications

रेड मैजिक 6 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित RedMagic OS 4.0 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज़ है। रेड मैजिक 6 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है और इसमें Adreno 660 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS3.1 स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए रेड मैजिक 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ स्थित है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए बहुत छोटा-सा सेल्फी फ्रंट में स्थित किया गया है। फोन में 5,050 एमएएच की बैटरी भी 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ स्थित है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
 

 Red Magic 6 Pro specifications

Red Magic 6 Pro के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक नॉन-प्रो वेरिएंट के समान ही हैं। हालांकि, इसमें कुछ अंतर मौजूद हैं, जैसे 7 इंच लेयर मल्टी-डायमेंशनल कूलिंग सिस्टम, जिसमें 20,000-rpm हाई-स्पीड सेंट्रीफ्यूगल फैन दिया गया है। साथ ही इसमें 18 जीबी LPDDR5 रैम मौजूद है और स्टोरेज 512 जीबी तक UFS 3.1 है। इस फोन की बैटरी थोड़ी कम है 4,500एमएएच जिसके साथ आपको 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।



 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »