Realme का Narzo N55 12 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दिखाया डिजाइन

इसके प्राइम ब्लू कलर में उपलब्ध होने की भी पुष्टि हुई है। लिस्टिंग में इसके डिजाइन का भी खुलासा किया गया है

Realme का Narzo N55 12 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दिखाया डिजाइन

इसे एमेजॉन के साथ ही Realme की साइट से भी खरीदा जा सकेगा

ख़ास बातें
  • इसका ई-कॉमर्स साइट Amazon पर प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है
  • इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर दो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल हैं
  • Realme ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Narzo N55 12 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने Narzo N सीरीज का टीजर दिखाया था। यह इस सीरीज का मार्केट में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसका ई-कॉमर्स साइट Amazon पर प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है। इसे एमेजॉन के साथ ही  Realme की साइट से भी खरीदा जा सकेगा। 

इसके प्राइम ब्लू कलर में उपलब्ध होने की भी पुष्टि हुई है। लिस्टिंग में इसके डिजाइन का भी खुलासा किया गया है। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर दो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल हैं। इसके दायें कोने पर बड़ा वॉल्यूम बटन दिया गया है जिसके अंदर पावर का बटन है। इसकी मोटाई 7.89 mm की है और कंपनी इस सेगमेंट में इसके सबसे पतला होने का दावा कर रही है। Realme ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी अगले कुछ दिनों में दी जाएगी। 

इस स्मार्टफोन को 4GB के RAM और 64GB स्टोरेज और 4GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके 6 GB के RAM और 64 GB और 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स भी हो सकते हैं। इसका 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने चीन में Realme GT Neo 5 SE स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसे Realme GT Neo 5 का हल्का वर्जन बताया जा रहा है। कंपनी ने GT Neo 5 को फरवरी में पेश किया गया था। इसके साथ ही कंपनी का दावा था कि यह 240W चार्जिंग वाला पहला स्‍मार्टफोन है। इसकी तुलना में Realme GT Neo 5 SE की बैटरी 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी जल्द ही फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता बढ़ रही है। इस सेगमेंट में Samsung, Vivo, Oppo, Tecno, और Xiaomi पहले से मौजूद हैं। कंपनी ने इससे पहले कोई फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है। Realme ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की कोई स्पेसिफिकेशंस नहीं बताई हैं। इसकी सहयोगी फर्म OnePlus ने हाल ही में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया था, जिसे इस वर्ष की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Sensor, Camera, Market, Realme, Storage, Launch, Amazon, Mobile, Sale
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »