Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!

Realme P4s को कंपनी अगस्त के अंत तक लॉन्च कर सकती है।

Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!

Photo Credit: Realme

Realme P4s 8000mAh बैटरी के साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग से लैस भी हो सकता है। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • Realme अपकमिंग स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस बताया गया है।
  • फोन में बेस 6GB की रैम होगी जिसके साथ में 128GB स्टोरेज मिलेगी।
  • फोन के लिए ग्रीन और ब्राउन कलर शेड्स में लॉन्च की बात सामने आई है।
विज्ञापन

Realme P4 सीरीज में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन देखने को मिल सकता है। यह विशाल बैटरी वाली सीरीज में नया एडिशन होगा। Realme P4s के नाम से इसे लॉन्च किया जा सकता है जिसे लेकर हालिया लीक में बड़ा दावा किया गया है। Realme P4s को कंपनी अगस्त के अंत तक लॉन्च कर सकती है। फोन में 8000mAh की धांसू बैटरी का खुलासा हुआ है। इसी के साथ इसके कैमरा और अन्य फीचर्स भी लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Realme P4s Launch in India

Realme P4s भारत में Realme का अगला स्मार्टफोन हो सकता है। Realme P4s का लॉन्च अगस्त के अंत में देखने को मिल सकता है। इस फोन को कंपनी आखिरी हफ्ते में पेश कर सकती है। जाने माने टिप्स्टर संजू चौधरी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। सूत्रों के हवाले से पोस्ट में टिप्स्टर ने कहा है कि फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी होगी। इस सीरीज की विशेषता है कि कंपनी इसमें बहुत बड़ी बैटरी वाले मॉडल्स पेश करती आ रही है। 

Realme P4s 8000mAh बैटरी के साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग से लैस भी हो सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। पैनल AMOLED बताया गया है जो कि एक चमकती स्क्रीन के साथ आएगा। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। 

Realme अपकमिंग स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस बताया गया है। फोन में सेकंडरी सेंसर भी मिल सकता है जिसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी आने की संभावना है। यह फोन IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है। फोन में 6GB की रैम होगी जिसके साथ में 128GB स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन 8GB रैम, 12GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स में भी लॉन्च होगा। फोन के लिए ग्रीन और ब्राउन कलर शेड्स सुझाए गए हैं। कंपनी की ओर से अभी इन स्पेसिफिकेशंस की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »