Realme P2 Pro में हो सकते हैं 3 स्टोरेज ऑप्शंस, 2 कलर्स 

इस स्मार्टफोन में RAM के दो विकल्प - 8 GB और 12 GB हो सकते हैं। इसे 128 GB, 256 GB और 512 GB के स्टोरेज के तीन विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है

Realme P2 Pro में हो सकते हैं 3 स्टोरेज ऑप्शंस, 2 कलर्स 

यह अप्रैल में पेश किए गए Realme P1 Pro की जगह लेगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में RAM के दो विकल्प - 8 GB और 12 GB हो सकते हैं
  • यह दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • Realme P1 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का P2 Pro जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है। यह अप्रैल में पेश किए गए Realme P1 Pro की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में तीन स्टोरेज और दो RAM के विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने P2 Pro के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में RAM के दो विकल्प - 8 GB और 12 GB हो सकते हैं। इसे 128 GB, 256 GB और 512 GB के स्टोरेज के तीन विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह दो कलर्स में हो सकता है। कंपनी ने 'P' सीरीज में देश में Realme P1 और P1 Pro पेश किए हैं। Realme P1 5G में 6.7 इंच फुल HD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 950 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 

Realme P2 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का Realme 13+ 5G भी जल्द लॉन्च हो सकता है। यह इस वर्ष मार्च में भारत में पेश किए गए Realme 12+ 5G की जगह लेगा। कंपनी ने इस सीरीज में Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। 

हाल ही में Realme 13+ 5G को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर एक अन्य स्मार्टफोन भी देखा गया है। यह Realme 13+ 5G हो सकता है। इस लिस्टिंग से Realme 13+ 5G के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स का खुलासा हुआ है। इसके रियर में सेंटर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कैमरा और LED फ्लैश यूनिट है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें ऑक्टाकोर का प्रोसेसर दिया जा सकता है। Realme 13+ 5G को 6 GB, 8 GB, 12 GB और 16GB के RAM के वेरिएंट्स और 128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB के स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance at this price point
  • Good AMOLED screen
  • Optimised software
  • Reliable battery life
  • IP54 rating
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preloaded bloatware (can be uninstalled)
  • System notification spam
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »