• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5,000mAh बैटरी से लैस होगा Realme GT Neo 2 फोन, लॉन्च से पहले कई स्पेसिफिकेशन हुए टीज़

5,000mAh बैटरी से लैस होगा Realme GT Neo 2 फोन, लॉन्च से पहले कई स्पेसिफिकेशन हुए टीज़

रियलमी ने Realme GT Neo 2 फोन के बैक पैनल की भी कुछ तस्वीरें रिलीज़ की हैं, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।

5,000mAh बैटरी से लैस होगा Realme GT Neo 2 फोन, लॉन्च से पहले कई स्पेसिफिकेशन हुए टीज़
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 2 के फीचर्स वीबो पर हुए लीक
  • रियलमी जीटी नियो 2 में मिल सकता है 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • रियलमी जीटी नियो 2 फोन 22 सितंबर को चीन में लॉन्च होगा
विज्ञापन
Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन आधिकारिक लॉन्च से कुछ दिन पहले ही टीज़ किए गए हैं। टीज़र्स के जरिए अब-तक लगाई जा रही अटकलों को कंफर्म किया गया है कि यह नया Realme फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में Realme GT Neo की तुलना में बड़ी बैटरी मिलेगी। स्पेसिफिकेशन की जानकारी देने वाले टीज़र्स के अलावा, कंपनी ने फोन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें फोन का बैक पैनल डिज़ाइन देखने को मिला है। इन लीक तस्वीरों से कंफर्म होता है कि रियलमी जीटी नियो 2 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।  
 

Realme GT Neo 2 specifications

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर Realme ने कई पोस्ट साझा किए हैं, जिसमें Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल होती है। इन पोस्ट में एक टीज़र मौजूद है, जिससे जानकारी मिलती है कि यह रियलमी फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, एक अन्य टीज़र पोस्ट में यह जानकारी दी गई है कि रियलमी जीटी नियो 2 फोन 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। यह Realme GT Neo में उपलब्ध 4,500 एमएएच बैटरी से 500 एमएएच ज्यादा है।

बड़ी बैटरी के अलावा, रियलमी जीटी नियो 2 में 65 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 36 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देता है। यह भी प्रतीत होता है कि यह फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ दस्तक देगा।
 
realme
रियलमी ने रियलमी जीटी नियो 2 फोन के बैक पैनल की भी कुछ तस्वीरें रिलीज़ की हैं, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ-साथ 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले डिज़ाइन मिलेगा। हाल ही में सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिले थे कि फोन में 12 जीबी रैम वेरिएंट भी मिल सकता है।

रियलमी जीटी नियो 2 फोन अनोखे ब्लैक मिन फिनिश के साथ भी देखा गया है। इसके अलावा, पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं।

रियलमी जीटी नियो 2 फोन 22 सितंबर को चीन में लॉन्च होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • High-quality 120Hz AMOLED display
  • Stereo speakers
  • 65W fast charging
  • Good gaming performance
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme GT Neo 2 specifications, Realme GT Neo 2, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »