• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT Neo 2 की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही जल्द लॉन्च के मिले संकेत, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिप से लैस होगा फोन!

Realme GT Neo 2 की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही जल्द लॉन्च के मिले संकेत, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिप से लैस होगा फोन!

Realme GT Neo 2 के India लॉन्च को सोमवार को टीज किया गया। चीनी कंपनी ने सोशल मीडिया पर कुछ टीज़र शेयर किए हैं और अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में साफ साफ हिंट देने के लिए एक डेडीकेटेड वेबपेज जारी किया है।

Realme GT Neo 2 की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही जल्द लॉन्च के मिले संकेत, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिप से लैस होगा फोन!

Realme GT Neo 2 को मूल रूप से पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • रियलमी ने नए फोन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ टीज़र शेयर किए हैं।
  • Realme GT Neo 2 की भारतीय कीमत के बारे में डीटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।
  • नए Realme फोन के सटीक नाम की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
Realme GT Neo 2 के India लॉन्च को सोमवार को टीज किया गया। चीनी कंपनी ने सोशल मीडिया पर कुछ टीज़र शेयर किए हैं और अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में साफ साफ हिंट देने के लिए एक डेडीकेटेड वेबपेज जारी किया है। भारत के साथ ही Realme GT Neo 2 के आने वाले दिनों में यूरोप में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। हालांकि, Realme GT Neo 2 के यूरोपियन वेरिएंट की कीमत और कलर ऑप्शन ऑनलाइन सामने आए हैं।

Realme India के ऑफिशल सोशल मीडिया चैनलों ने देश में आगामी Realme GT Neo 2 लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। टीज़र ने अभी तक नए Realme फोन के सटीक नाम की पुष्टि नहीं की है, हालांकि इससे फोन के बारे में स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। Realme ने एक वेबपेज भी बनाया है जो 120Hz E4 AMOLED डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC दिखा रहा है। दोनों ही विशेष रूप से Realme GT Neo 2 की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में से हैं।
 

Realme GT Neo price (expected)

इसके अलग से भी टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने MySmartPrice के सहयोग से, यूरोप में Realme GT Neo 2 की कीमत का खुलासा किया है। कहा जा रहा है कि फोन 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए EUR 369 (लगभग 31,900 रुपये) में उपलब्ध होगा। जबकि EUR 459 (लगभग 39,600 रुपये) में एक 12GB + 256GB मॉडल भी होगा। इसके अलावा, Realme GT Neo 2 को यूरोप में ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में सेल किए जाने के लिए कहा गया है।

Realme GT Neo 2 की इंडियन प्राइसिंग के बारे में डीटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। हालाँकि, यह यूरोप में आने वाले मॉडल के अनुसार ही हो सकती है। Realme GT Neo 2 को ओरिजनली चीन में 8GB + 128GB मॉडल के लिए CNY 2,499 (लगभग 28,800 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। यह 8GB + 256GB ऑप्शन में CNY 2,699 (लगभग 31,100 रुपये) और टॉप-एंड 12GB + 256GB मॉडल CNY 2,999 (लगभग 34,600 रुपये) में आता है।

पिछले महीने Realme GT Neo 2 के चीन में लॉन्च के कुछ समय बाद, Realme India के CEO माधव सेठ ने देश में इस नए स्मार्टफोन की कंज्यूमर डिमांड को समझने के लिए ट्विटर पर एक पोल होस्ट किया। बाद में उन्होंने लॉन्च प्लान कन्फर्म करने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग नेटवर्क पर यह कहते हुए पोस्ट किया, "Realme फैन्स के उत्साह को देखते हुए, हमने Realme GT Neo 2 को भारत में लाने का फैसला किया है।"

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • High-quality 120Hz AMOLED display
  • Stereo speakers
  • 65W fast charging
  • Good gaming performance
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »