50MP ट्रिपल कैमरा, 150W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 3 लॉन्च, जानें कीमत

Realme GT Neo 3 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) है।

50MP ट्रिपल कैमरा, 150W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 3 लॉन्च, जानें कीमत

Realme GT Neo 3 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डायमेंसिटी 8100 5G चिप है।
  • Realme GT Neo 3 एक डुअल (नैनो) सिम स्मार्टफोन है।
  • फोन में एलईडी फ्लैश के साथ रियर में 50MP ट्रिपल कैमरा है।
विज्ञापन
Realme ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme GT Neo 3 चीन में लॉन्च कर दिया है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मीडियाटेक डायमेंसिटी 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन अलग-अलग बैटरी कैपिसिटी के साथ दो वेरिएंट्स में आता है। जिनमें, एक में 4500 एमएएच बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग मिलती है और दूसरे वेरिएंट में 5000 एमएएच बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। इसके खास फीचर्स में स्पीकर्स के अंदर डॉल्बी सपोर्ट और 150 वाट अल्ट्रा डार्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। फोन में 'डायमंड आईस कोर कूलिंग प्लस' नाम का एक फीचर है जो फोन को गर्म होने से बचाता है। 
 

Realme GT Neo 3 price, availability

Realme GT Neo 3 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) है। इसका 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,299 (लगभग 27,500 रुपये) में आता है। जबकि टॉप एंड वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ CNY 2,599 (लगभग 31,200 रुपये) में पेश किया गया है। 

इसका 150W वेरिएंट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ CNY 2,599 (लगभग 31,000 रुपये) में आता है जबकि 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,799 (लगभग 33,600 रुपये) में आता है। इसके कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन साइक्लोनस ब्लैक, सिल्वरस्टोन और ली मेन्स कलर में आता है। 30 मार्च से इन सभी वेरिएंट्स की सेल चीन में शुरू हो जाएगी। दूसरी मार्केट्स में फोन कब उपलब्ध होगा, अभी इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। 

Realme GT Neo 2 चीन में पिछले साल 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसमें इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके 12 जीबी रैम और 256 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। 
 

Realme GT Neo 3 specifications

Realme GT Neo 3 एक डुअल (नैनो) सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 3.0 पर चलता है। फोन में 6.7 इंच 2K डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। डिस्प्ले में 1000 हर्ट्ज का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। साथ में एचडीआर 10 प्लस और डीसी डिमिंग का भी सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8100 5G SoC दिया गया है जिसे 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

फोन में एलईडी फ्लैश के साथ रियर में ट्रिपल कैमरा है जिसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर भी है। सेकेंडरी सेंसर 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। इसके अलावा एक मैक्रो शूटर भी फोन में है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 150W UltraDart Charging वाले वेरिएंट में 4,500mAh की बैटरी है जबकि 80W फास्ट चार्जिंग वाले वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 150W फास्ट चार्जिंग के साथ यह केवल 5 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। जबकि 80W फास्ट चार्जिंग के साथ फोन 32 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। 

गेम के शौकीनों के लिए Realme GT Neo 3 में कई फीचर्स दिए गए हैं जिनमें X-एक्सिस लीनियर मोटर के साथ 4D Game Vibration भी मिलता है। इसके स्पीकर्स में Dolby Atmos का सपोर्ट भी है। फोन का वजन 188g है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • High-quality 120Hz AMOLED display
  • Stereo speakers
  • 65W fast charging
  • Good gaming performance
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »