Realme ने हाल ही में भारत में Realme GT 8 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Oppo Find X9 और OnePlus 15 से हो रहा है।
Photo Credit: Realme/OnePlus/Oppo
Realme GT 8 Pro vs OnePlus 15 vs Oppo Find X9
Realme ने हाल ही में भारत में Realme GT 8 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Oppo Find X9 और OnePlus 15 से हो रहा है। Realme GT 8 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं Oppo Find X9 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस है। जबकि OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। आइए Realme GT 8 Pro, Oppo Find X9 और OnePlus 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Realme GT 8 Pro का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 72,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 78,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं Oppo Find X9 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। जबकि OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच की QHD+ BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3136×1440 पिक्सल 508ppi पिक्सल डेंसिटी,144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है। जबकि OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल्स, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Realme GT 8 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Oppo Find X9 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme GT 8 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Oppo Find X9 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर चलता है। जबकि OnePlus 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Realme GT 8 Pro के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और f/2.6 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Oppo Find X9 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
कनेक्टिविटी
Realme GT 8 Pro में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। जबकि Oppo Find X9 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी 3.2 Gen 1, एनएफसी, जीपीएस और 5जी मिलता है। वहीं OnePlus 15 में 5जी, वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट शामिल है।
डाइमेंशन
Realme GT 8 Pro की लंबाई 161.80 मिमी, चौड़ाई 76.87 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 214 ग्राम है। जबकि Oppo Find X9 की लंबाई 15.70 सेमी, चौड़ाई 7.39 सेमी, मोटाई 0.8 सेमी और वजन 203 ग्राम है। वहीं OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है।
बैटरी बैकअप
Realme GT 8 Pro में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Oppo Find X9 में 7,025mAh की बैटरी है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत