भारत में पिछले महीने Oppo Find X9 और Find X9 Pro को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में जल्द ही Oppo Find X9 Ultra को जोड़ा जा सकता है
पिछले महीने भारत में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Find X9 सीरीज में एक नया हैंडसेट लॉन्च किया जा सकता है। भारत में पिछले महीने Oppo Find X9 और Find X9 Pro को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में जल्द ही Oppo Find X9 Ultra को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन की पुष्टि की है। Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट हेड, Zhou Yibao ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर को दिए जवाब में कहा कि Oppo Find X9 Ultra 'बहुत पावरफुल' होगा। हालांकि, Yibao ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Oppo Find X9 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सुपर टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि Oppo Find X9 Ultra में अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स के Ultra मॉडल्स की तुलना में सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। इससे पहले Oppo ने एक टीजर में कहा था कि '7,000 mAh नहीं, तो फ्लैगशिप नहीं', इससे संकेत मिला था कि Find X9 Ultra में कम से कम 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।
हाल ही में लॉन्च की गई इस स्मार्टफोन सीरीज के Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,772 × 1272 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,760 × 1,256 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। Oppo Find X9 Pro में 7,500mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Oppo Find X9 की 7,025 mAh की 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर चलते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!