इस स्मार्टफोन की चीन में बिक्री शुरू की गई है। Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition का प्राइस CNY 5,499 (लगभग 68,500 रुपये) का है
इस स्मार्टफोन को स्पोर्ट्स कारें बनाने वाली Aston Martin के साथ टाई-अप में बनाया गया है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme ने GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition की बिक्री शुरू कर दी है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस Realme GT 8 Pro के समान हैं। इसे 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में लाया गया है। इस स्मार्टफोन को स्पोर्ट्स कारें बनाने वाली Aston Martin के साथ Realme ने मिलकर बनाया है। हाल ही में कंपनी ने Realme GT 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro शामिल हैं।
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition का प्राइस
इस स्मार्टफोन की चीन में बिक्री शुरू की गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition का प्राइस CNY 5,499 (लगभग 68,500 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Aston Martin की फॉर्मूला 1 टीम की पहचान वाले Green कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसके सॉफ्टवेयर इंटरफेस को F1 थीम वाले यूजर एक्सपीरिएंस इसमें इस ब्रांड की रेसिंग से जुड़ी पहचान का सिल्वर विंग वाले वाला लोगो भी है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में डुअल-विंग एयरोडायनैमिक टेक्सचेर है। भारत में Realme GT 8 Pro को 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition को भी पेश किया जा सकता है। Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition के पैकेज में एक कस्टम गिफ्ट बॉक्स, Aston Martin के लोगो वाला फोन केस और रेसिंग की शेप वाला SIM इजेक्टर पिन शामिल है।
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition के स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Realme GT 8 Pro के समान हैं। Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.78 इंच 2K BOE Q10+ डिस्प्ले QHD+ रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और Samsung के HP5 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके कैमरा 10x ऑप्टिकल जूम, 120x डिजिटल जूम के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर