Realme GT 5 हुआ 24GB रैम, 240W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme GT 5 की चीन में शुरुआती कीमत 2,999 युआन (33,981 रुपये) है।

Realme GT 5 हुआ 24GB रैम, 240W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme GT 5 में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI दिया गया है

ख़ास बातें
  • Realme GT 5 में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI दिया गया है
  • 5,240mAh बैटरी वाले वेरिएंट के साथ 150W चार्जिंग दी गई है
  • 4,600mAh बैटरी वाले वेरिएंट के साथ 240W फास्ट चार्जिंग दी गई है
विज्ञापन
Realme GT 5 को कंपनी की ओर से लॉन्च कर दिया गया है। यह रियलमी GT सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है, और Snapdragon 8 Gen 2 जैसे दमदार प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में खास बात इसका रैम फीचर है। यह फोन 24GB रैम को सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए भी 1TB तक का अच्छा खासा सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन मार्केट में अभी तक केवल 2 फोन हैं जो 24GB रैम के साथ आते हैं। इनमें से एक OnePlus Ace 2 Pro है, और दूसरा Nubia का Red Magic 8S Pro+ है। रियलमी का यह फोन इस लिस्ट में अब तीसरा नाम जुड़ा है। इसके अलावा फोन में 240W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और अन्य फीचर्स। 
 

Realme GT 5 pricing, availability

Realme GT 5 की चीन में शुरुआती कीमत 2,999 युआन (33,981 रुपये) है। जिसमें इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। फोन का 16 जीबी रैम और 512 जीबी मॉडल भी कंपनी ने पेश किया है जो 3,299 युआन (लगभग 37,374 रुपये) में आता है। टॉप वेरिएंट में 24 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज है। इसकी कीमत 3,799 युआन (लगभग 43,000 रुपये) है। हैंडसेट को फ्लोइंग सिल्वर इल्यूजन मिरर, और स्टारी ओएसिस कलर्स में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 4 सितंबर से शुरू होने वाली है, और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से इसे खरीदा जा सकेगा। 
 

Realme GT 5 specifications, features

Realme GT 5 में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI दिया गया है जिस पर यह ऑपरेट करता है। फोन में 6.74 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 93.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। डिस्प्ले में 100 प्रतिशत DCI:P3 कलर गेमट कवरेज है। हैंडसेट में Snapdragon 8 Gen 2 SoC है जिसे 24 जीबी तक LPDDR5X RAM के साथ पेअर किया गया है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी शूटर है जिसमें Sony IMX890 का f/1.88 अपर्चर है। फोन में 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है जिसमें 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है और f/2.2 अपर्चर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।  

कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, A-GPS, NavIC, और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर भी है। यानि कि इसे रिमोट कंट्रोल डिवाइस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी और चार्जिंग के मामले में भी यह 2 वेरिएंट में आता है। 5,240mAh बैटरी वाले वेरिएंट के साथ 150W चार्जिंग दी गई है, जबकि 4,600mAh बैटरी वाले वेरिएंट के साथ 240W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके डाइमेंशन 163.13x75.38x8.9mm हैं और वजन 205 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5240 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1,240x2,772 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1116x2480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  4. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  5. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  6. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  7. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  8. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  10. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »