Google Diwali Sale में Pixel 11 Pro को सस्ते में खरीदने का मौका आया है।
Photo Credit: Google
Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है।
फेस्टिव सीजन के मौक पर Google ने दिवाली सेल शुरू की है, जिसमें Google Pixel 11 सीरीज पर डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम Google Pixel 11 Pro पर मिलने वाले डील की बात कर रहे हैं, जिसमें डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस से बचत हो रही है। Google का यह फोन गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। आइए Pixel 11 Pro पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 11 Pro (12GB/25GGB वेरिएंट) गूगल की वेबसाइट पर ₹1,09,999 में लिस्ट किया गया है। इस फोन की खरीद पर ₹29,000 तक बचत हो सकती है। इसमें ₹10,000 इंस्टेंट कैशबैक, ₹10,000 गूगल स्टोर डिस्काउंट और ₹9,000 तक एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x285 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2400 निट्स तक है। Pixel 11 Pro में गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल सिम, 5जी, ब्लूटूथ 6, वाई-फाई 7, जीपीएस, एनएफसी, UWB, NavIC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 शामिल है।
Pixel 11 Pro के रियर कैमरा सेटअप में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की लंबाई 152.7 मिमी, चौड़ाई 71.9 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 204 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर