OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास

OnePlus Ace 3 Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले होगी। फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 चिप मिलेगी।

OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro में फ्रंट में एक कर्व्ड कॉर्नर वाला OLED पैनल होगा।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus Ace 3 Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 चिप मिलेगी।
विज्ञापन
OnePlus कथित तौर पर OnePlus Ace 3 Pro पर काम कर रहा है। बीते साल साल लॉन्च किए गए OnePlus Ace 2 सीरीज फोन में Ace 2 Pro अगस्त में लॉन्च हुआ था। अब ब्रांड ने इस साल चीन में Ace 3 और Ace 3V फोन लॉन्च कर दिए हैं तो ऐसा लग रहा है कि कंपनी Ace 3 Pro लाने का प्लान कर रही है। हाल ही में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने OnePlus के आगामी फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यहां हम आपको OnePlus Ace 3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Ace 3 Pro Design


डिजाइन के मामले में OnePlus Ace 3 Pro में फ्रंट में एक कर्व्ड कॉर्नर वाला OLED पैनल। एक मैटल का मिडल फ्रेम और एक ग्लास बैक होगा। खास बात यह है कि नई लीक में दावा किया गया है कि मौजूदा OnePlus फ्लैगशिप की तुलना में इसका रियर डिजाइन अलग होगा।


OnePlus Ace 3 Pro Specifications (Expected)


DCS ने खुलासा किया कि OnePlus Ace 3 Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले होगी। फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 चिप मिलेगी। स्टोरेज के लिए फोन 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। इस फोन में एक बड़ी बैटरी होगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, लेकिन इस पर कोई पुष्टि नहीं है कि कैमरा सेटअप में 2x टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा या नहीं। प्राइमरी लेंस वही IMX890 कैमरा सेंसर हो सकता है जो OnePlus Ace 3 / 12R में है।

पिछली वीबो पोस्ट में DCS ने दावा किया था कि Ace 3 Pro में 24GB LPDDR5x RAM वेरिएंट भी हो सकता है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की ड्यूल सेल बैटरी शामिल हो सकती है। Ace 3 को भारत में OnePlus 12R के तौर पर रीब्रांड किया गया है। ऐसी संभावना है कि ग्लोबल मार्केट में Ace 3V को OnePlus Nord 4 के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है। हालांकि, Ace 2 Pro सिर्फ चीनी मार्केट तक ही सीमित रहा था तो ऐसे में Ace 3 Pro की ग्लोबल रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1,240x2,772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »