OnePlus के प्रेसिडेंट ने माफी मांगी, OnePlus Ace 2 Pro हो गया था बिक्री से बाहर

OnePlus Ace 2 Pro में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

OnePlus के प्रेसिडेंट ने माफी मांगी, OnePlus Ace 2 Pro हो गया था बिक्री से बाहर

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच की कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • OnePlus Ace 2 Pro में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Ace 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus ने OnePlus Ace 2 Pro को चीन में 16 अगस्त को लॉन्च किया था। यह फोन जब बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ तो सिर्फ 3 मिनट में ही बिक गया, जिसको देखकर कंपनी भी हैरान रह गई। इंटरनेट पर लोग इस बात से परेशान हैं तो इसलिए OnePlus चीन के प्रेसिडेंट ने आधिकारिक तौर पर स्थिति के लिए माफी मांगी है।


OnePlus प्रेसिडेंट ने मांगी माफी


हाल ही में वीबो पोस्ट के अनुसार, वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट Li Jie ने लोगों के फीडबैक का जवाब दिया और माफी मांगी। साथ ही उन्होंने आलोचना को भी स्वीकार करते हुए कहा कि “हमने सभी की डांट को देखा है और इसके चलते हम काफी दबाव में हैं। हमें माफ कीजिए और हम लगातार इसको लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं!”  इससे पता चलता है कि कंपनी फीडबैक पर ध्यान दे रही है और Ace 2 Pro की डिमांड को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है। इन स्क्रीनशॉट में Li Jie ने बातचीत के दौरान यह खुलासा किया कि OnePlus को हाल ही में OnePlus Ace 2 Pro जेनशिन इम्पैक्ट वर्जन के 30 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं।


OnePlus Ace 2 Pro की कीमत


OnePlus Ace 2 Pro के 12GB रैम + 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (लगभग 34,572 रुपये) है। 16GB रैम + 512GB स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (लगभग 39,183 रुपये) है। वहीं 24GB रैम और 1TB स्‍टोरेज वेरिएंट 3,999 युआन (लगभग 46,102 रुपये) में उपलब्ध है। 


OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच की कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 150W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Ace 2 Pro में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल SIM सपोर्ट, 5G सपोर्ट, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीएनएसएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1,240x2,772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »