Moto Watch 2 Fit ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो गई है।
Photo Credit: Motorola
Moto Watch 2 Fit में 1.85 इंच की gOLED डिस्प्ले है।
Motorola ने ग्लोबल स्तर पर नई स्मार्टवॉच Moto Watch 2 Fit लॉन्च की है, जिसे कई बाजारों में Moto watch fit 27 भी कहा जा रहा है। मोटोरोला ने इस वॉच में 12 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी है। यह वॉच सीधे कलाई से कॉल का जवाब देने की सुविधा प्रदान करती है। इस वॉच को स्विमिंग करते हुए भी पहना जा सकता है। Watch 2 Fit में 1.85 इंच की gOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,500 निट्स तक है। इसके अलावा इस वॉच में Motorola Qira वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा। Watch 2 Fit के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Moto Watch 2 Fit/Moto watch fit 27 की कीमत 119 यूरो (लगभग ₹12,620) है। जल्द ही यूरोप, नोर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और एशिया-पेसिफिक के चुनिंदा बाजारों में बिक्री शुरू होगी। यह वॉच पैनटोन स्ट्रैटिफाइड सी, पैनटोन पिजन और पैनटोन बैलेरीना जैसे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Moto Watch 2 Fit में 1.85 इंच की gOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,500 निट्स तक है। 2 मिमी बेजेल्स के साथ ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस की गई है। इसके अलावा 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी आती है, जिससे स्विमिंग पूल में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो यह वॉच सिंगल चार्ज में 12 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। यह वॉच ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आती है, जिससे सीधे कलाई से कॉल का जवाब दिया जा सकता है। इसके अलावा Motorola ने वादा किया है कि इसमें Motorola Qira वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए पेयर्ड कंपैटिबल मोटोरोला स्मार्टफोन से सीधे सवाल पूछ सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील