• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील

महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील

Infinix HOT 60i 5G को Flipkart Big Bang Diwali Sale में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील

Photo Credit: Infinix

Infinix HOT 60i 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Infinix HOT 60i 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Infinix HOT 60i 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Infinix HOT 60i 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

अगर आप 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला कोई नया 5जी स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो दिवाली के मौके पर शुरू हुई Flipkart Big Bang Diwali Sale फायदेमंद मौका साबित हो सकती है। सेल के दौरान डिस्काउंट से लेकर बैंक ऑफर डील को शानदार बना रहा है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस दिया गया है। आइए Infinix HOT 60i 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix HOT 60i 5G Price & Offers

Infinix HOT 60i 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹15,699 में लिस्ट किया गया है। दिवाली सेल के दौरान बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹2,250 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹13,449 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज में पुराना फोन देने पर ₹14,550 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज में कितनी बचत होगी या नहीं यह सिर्फ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Infinix HOT 60i 5G Features & Specifications

Infinix HOT 60i 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 4GB LPDDR4X रैम है, जिसके साथ 4GB एक्सटेंडेड रैम है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Hot 60i 5G के रियर कैमरा सेटअप में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्पों में जीपीएस, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ओटीजी, एफएम और 3.5 मिमी जैक दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »