• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च होगा Realme 8 Pro फोन

108MP कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च होगा Realme 8 Pro फोन

Realme 8 Pro के कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जो 108-मेगापिक्सल प्राइमरी Samsung HM2 सेंसर से लैस होगा। यह 4,500mAh बैटरी के साथ आएगा और  65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

108MP कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च होगा Realme 8 Pro फोन

Realme 8 Pro में 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा

ख़ास बातें
  • Realme 8 Pro को माधव सेठ ने टीज़ किया है
  • साझा की गई वीडियो में दिखाई दिया पूरा डिज़ाइन
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 108MP रियर कैमरा से लैस होगा रियलमी फोन
विज्ञापन
Realme 8 सीरीज़ जल्द ही लॉन्च होने वाली है और कंपनी ने अब आधिकारिक चैनल्स के जरिए इसे टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। लेटेस्ट टीज़र पुष्टि करता है कि लाइनअप का एक फोन (संभवतः सबसे प्रीमियम) Realme 8 Pro अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। एक ताजा लीक से यह भी संकेत मिलता है कि Realme 8 रेंज को 25 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज़ में तीन मॉडल शामिल किए जाने का दावा है, जो Realme 8 4G, Realme 8 Pro 4G और Realme 8 Pro 5G के नाम से आ सकते हैं।

Realme India के प्रमुख माधव सेठ (Madhav Sheth) ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें Realme 8 Pro को चारों तरफ से देखा जा सकता है। बैक पैनल पर 'Dare to Leap' ब्रांडिंग दिखाई देती है और साथ ही कैमरा सेटअप चौकोर कैमरा मॉड्यूल में सेट है। सेठ फोन का फ्रंट पैनल दिखाने के लिए उसे ऑन करते हैं और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिए अनलॉक करते हैं। सेल्फी कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने पर है और वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन दायीं तरफ सेट हैं। वीडियो में फोन ब्लू फिनिश के साथ देखा जा सकता है।

सेठ ने यह भी संकेत दिया कि Realme 8 रेंज 108-मेगापिक्सल सेंसर से लैस हो सकती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं बताया कि रेंज में कौन सा मॉडल इस सेंसर के साथ आएगा, लेकिन पहले के एक टीज़र ने सुझाव दिया था कि Realme 8 Pro 108-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस होगा।

Realme ने नई Realme 8 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख फिलहाल नहीं बताई है। हालांकि, टिपस्टर अभिषेक यादव के एक ताजा लीक में दावा किया गया है कि लॉन्च इवेंट 25 मार्च को हो सकता है। टिप्सटर ने यह भी साझा किया कि सीरीज़ में Realme 8 4G, Realme 8 Pro 4G और Realme 8 Pro 5G मॉडल शामिल होंगे।
 

Realme 8 Pro, Realme 8 specifications

Realme 8 Pro के कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जो 108-मेगापिक्सल प्राइमरी Samsung HM2 सेंसर से लैस होगा। यह 4,500mAh बैटरी के साथ आएगा और  65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Realme 8 की बात करें, तो इसमें 6.4-इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा और यह MediaTek Helio G95 चिपसेट से लैस होगा। फोन 30W डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Excellent battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Bloatware still present
  • Strictly average camera performance
  • Plastic back scratches easily; fingerprint magnet
  • Questionable value for money
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good selfie camera
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Feature omissions compared to Realme 7 Pro
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »