• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP प्राइमरी कैमरा से लैस होगा Realme 8 फोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन आए सामने

64MP प्राइमरी कैमरा से लैस होगा Realme 8 फोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन आए सामने

तस्वीर में Realme 8 Pro का रियर पैनल भी दिखा जा सकता है, जिस पर कंपनी की Dare to Leap टैगलाइन लिखी हुई है। इसके अलावा, तस्वीर में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर लिखा भी देखा जा सकता है।

64MP प्राइमरी कैमरा से लैस होगा Realme 8 फोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन आए सामने

Realme 8 की तस्वीर माधव सेठ द्वारा पोस्ट की गई है

ख़ास बातें
  • Realme 8 के स्पेसिफिकेशन को ट्विटर पर टीज़ किया गया है
  • फोन में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • रियलमी 8 का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा
विज्ञापन
Realme 8 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कंपनी के भारतीय चीफ माधव सेठ द्वारा लॉन्च से पहले सामने ला दिए गए हैं। एग्जिक्यूटिव ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें रियलमी 8 के रिटेल बॉक्स का पिछला हिस्सा देखने को मिला है। इसी तस्वीर में Realme 8 Pro की भी झलक देखने को मिली है, जिसमें फोन का रियर पैनल देखा जा सकता है। दोनों ही फोन  Realme 8 और Realme 8 Pro कंपनी के आगामी स्मार्टफोन्स हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि रियलमी 8 सीरीज़ को कब लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, दोनों ही फोन को पिछले ही दिनों “very soon” के साथ टीज़ किया गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही रियलमी 8 सीरीज़ भी भारत में दस्तक दे सकती है।

Realme India और Europe के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर बुधवार को पोस्ट की है, इस तस्वीर में आप Realme 8 के रिटेल बॉक्स का पिछला हिस्सा देख सकते हैं।
 

Realme 8 specifications

माधव सेठ द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में रियलमी 8 का पिछला हिस्सा देखा जा सकता है, जिसमें फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा किया गया है। जैसे कि यह फोन 6.4 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Realme 8 Pro इस सीरीज़ का हाई-एंड मॉडल हो सकता है। जिसको लेकर कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि इसमें 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 कैमरा सेंसर दिया जाएगा और इसमें Starry time-lapse video और तीन अलग-अलग पोट्रेट मोड जैसे फीचर्स शामिल होंगे। हालांकि, यह कुछ फीचर रेगुलर रियलमी 8 मॉडल का भी हिस्सा हो सकते हैं।

माधव सेठ द्वारा साझा की गई तस्वीर में रियलमी 8 प्रो का रियर पैनल भी दिखा जा सकता है, जिस पर कंपनी की Dare to Leap टैगलाइन लिखी हुई है। फोन के पिछले हिस्से पर साफतौर से देखा जा सकता है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके अलावा, तस्वीर में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर लिखा भी देखा जा सकता है।  

रियलमी 8 सीरीज़ के साथ रियलमी Xiaomi की Redmi Note 10 सीरीज़ को टक्कर देने की योजना बना रही है, जो कि गुरुवार यानी आज भारत में लॉन्च होने वाली है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Relatively slim and light
  • Good battery life
  • Good display and speakers
  • Decent daytime camera performance
  • कमियां
  • Spammy software at launch time
  • Average overall camera performance
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8 specifications, Realme 8, Realme, Madhav Sheth
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »