6GB रैम, Android 12 के साथ Realme 9 4G लॉन्च से पहले गीकबेंच पर स्पॉट

गीकबेंच पर इस डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 380 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1569 पॉइंट मिले हैं।

6GB रैम, Android 12 के साथ Realme 9 4G लॉन्च से पहले गीकबेंच पर स्पॉट

Photo Credit: Realme India

Realme 9 4G में 6.43 का सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

ख़ास बातें
  • Realme 9 4G को मॉडल नंबर RMX3521 के साथ स्‍पॉट किया गया है
  • फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 380 और मल्टी कोर टेस्ट में 1569 पॉइंट मिले हैं
  • इसके डिस्‍प्‍ले में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनैस होगी
विज्ञापन
रियलमी (Realme) 7 अप्रैल यानी कल उसकी नंबर सीरीज में एक नया स्‍मार्टफोन Realme 9 लॉन्‍च करने जा रही है। इसे Realme 9 4G भी कहा जा रहा है। फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। लॉन्चिंग से पहले डिवाइस से जुड़े कई लीक्‍स सामने आ रहे हैं। इनमें फोन के फीचर्स को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है। अब यह फोन गीकबेंच पर भी स्‍पॉट हुआ है, जिसके बाद फोन के प्रोसेसर, रैम कैपिसिटी और एंड्रॉयड वर्जन को लेकर दावा किया गया है। 

MySmartPrice की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अपकमिंग Realme 9 4G को मॉडल नंबर RMX3521 के साथ गीकबेंच डेटाबेस पर स्‍पॉट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला कि यह फोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से पावर्ड है। यह एक ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इस प्रोसेसर में एड्रेनो 610 GPU भी ऑनबोर्ड है।

लिस्टिंग से यह भी मालूम चला है कि फोन में 6GB रैम कैपिसिटी है। यह भी अनुमान है कि कंपनी 8GB रैम ऑप्‍शन में भी यह फोन लॉन्च करेगी। बताया जाता है कि डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलती है। इसमें रियलमी UI 3.0 की लेयर है। गीकबेंच पर इस डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 380 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1569 पॉइंट मिले हैं। 
 

Realme 9 4G में हो सकती हैं ये खूबियां 

Realme 9 4G में 6.43 का सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। कंपनी कन्‍फर्म कर चुकी है कि यह 360Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगा और डिस्‍प्‍ले में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनैस होगी। फोन में इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर होगा, जिसे डबल प्रेस करने पर हार्ट रेट को ट्रैक किया जा सकेगा। फोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इनमें से एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्‍शन होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। 

Realme 9 सीरीज का यह फोन कैमरा परफॉर्मेंस पर फोकस करता हुआ दिखाई देता है। याद रहे कि Realme 8 Pro कंपनी का पहला फोन था, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा था। रियलमी के अपकमिंग डिवाइस का वजन 178 ग्राम बताया जा रहा है और इसे तीन कलर ऑप्‍शंस में लाया जा सकता है। फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good selfie camera
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Feature omissions compared to Realme 7 Pro
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »