• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 90Hz डिस्प्ले के साथ Realme 8 5G भारत में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

90Hz डिस्प्ले के साथ Realme 8 5G भारत में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Realme 8 5G स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजना शुरू कर दिया है, जो कि 22 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी।

90Hz डिस्प्ले के साथ Realme 8 5G भारत में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Realme 8 5G फोन 8.5mm पतला व 185 ग्राम भारी हो सकता है

ख़ास बातें
  • Realme 8 5G फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • रियलमी 8 5जी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है
  • फोन में सुपरसॉनिंक ब्लैक और सुपरसॉनिक ब्लू कलर ऑप्शन मिल सकते हैं
विज्ञापन
Realme 8 5G स्मार्टफोन भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होगा। कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स के माध्यम से लॉन्च इवेंट की पुष्टि की है। इसके अलावा, यह फोन थाईलैंड मार्केट में भारत से एक दिन पहले 21 अप्रैल को लॉन्च होगा। रियलमी 8 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होग, साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। इस फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित होगा।

कंपनी ने Realme 8 5G स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजना शुरू कर दिया है, जो कि 22 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी। कंपनी ने इनवाइट के साथ एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें फोन का फ्रंट पैनल देखने को मिला है। पोस्टर में दिखा फोन का फ्रंट पैनल थाईलैंड के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टीज़ किए गए फोन के फ्रंट पैनल जैसा ही है। इस इवेंट को संभवत Realme के यूट्यूब चैनल और रियलमी सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। Flipkart ने पहले ही रियलमी 8 5जी फोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जिससे पुष्टि होती है कि यह फोन खरीद के लिए इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Flipkart टीज़ कर चुका है कि रियलमी 8 5जी फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा। वहीं, फोन में full-HD+ डिस्प्ले से लैस होगा, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 600 निट्स, 90 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट होगा।

Realme पिछले कुछ दिनों से थाईलैंड में भी फोन को टीज़ कर रही थी, जिसके अनुसार फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 6.5 इंच होल-पंच डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन के निचले हिस्से पर 3.5mm ऑडियो जैक व सिम ट्रे मौजूद होगी। फोन के डिज़ाइन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, रियलमी 8 5जी फोन में 5,000 एमेएच की बैटरी मिलेगी। रियलमी 8 5जी फोन 8.5mm पतला होगा और इसका भार 185 ग्राम होगा। इसके अलावा, फोन में सुपरसॉनिंक ब्लैक और सुपरसॉनिक ब्लू कलर ऑप्शन मिलेगा।  

पुरानी लीक के अनुसार, रियलमी 8 5जी फोन में 8 जीबी तक रैम मिल सकती है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8 5G, Realme 8 5G Specifications, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »