Realme 7i आज होगा भारत में लॉन्च, जानें स्मार्टफोन के बारे में सब-कुछ

Realme 7i स्मार्टफोन को भारत में आज 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है, जिसे कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। यह फोन भारतीय मार्केट में Realme 7 और Realme 7 Pro सीरीज़ में शामिल होगा, जिन्हें पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Realme 7i आज होगा भारत में लॉन्च, जानें स्मार्टफोन के बारे में सब-कुछ

Realme 7i में मौजूद है 5,000 एमएएच बैटरी

ख़ास बातें
  • Realme 7i को भारत से पहले इंडोनेशिया में किया जा चुका है लॉन्च
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है रियलमी 7आई फोन
  • फोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ आता है
विज्ञापन
Realme 7i स्मार्टफोन को भारत में आज 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है, जिसे कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। यह फोन भारतीय मार्केट में Realme 7 और Realme 7 Pro सीरीज़ में शामिल होगा, जिन्हें पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। रियलमी 7आई फोन भारत से पहले इंडोनेशियन मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है, जहां यह सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया था। हालांकि, भारतीय कीमत व उपलब्धता की जानकारी आज लॉन्च के दौरान साफ कर दी जाएगी। रियलमी 7आई स्मार्टफोन के अलावा कंपनी आज कुछ अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने वाली है, जिसमें SLED TV, electronic toothbrush, a smart cam, soundbar और power bank आदि शामिल है।
 

Realme 7i India launch: How to watch live stream, expected price

रियलमी 7आई स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। Realme 7i  फोन को वर्चुअल इवेंट के दौरान पेश किया जाना है, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर किया जाएगा। स्मार्टफोन के अलावा कंपनी इस इवेंट में 55 इंच का SLED 4K TV, electronic toothbrush, a smart cam, soundbar और power bank भी लॉन्च करेगी।

भारत में रियलमी 7आई की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, जैसे कि हमने बताया भारत से पहले इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है, जहां इसकी कीमत IDR 3,199,000 (करीब 15,800 रुपये) थी। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का था। इस फोन को ऑरोरा ग्रीन और पोलर ब्लू रंग में पेश किया गया था।
 

Realme 7i specifications

डुअल-सिम रियलमी 7आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

बात कैमरा सेटअप की। रियलमी 7आई चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर कैमरे एक वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में L शेप में मौज़ूद हैं। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में एफ/ 2.1 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 सेंसर है। इसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है जो स्क्रीन पर बायीं तरफ किनारे में स्थित है।

Realme 7i की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल-बैंड वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोमीटर सेंसर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर एक फिंगप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Realme ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.1x75.5x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »