Realme 7i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, जानें और खासियतें

Realme 7i की कीमत IDR 3,199,000 (करीब 15,800 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Realme 7i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, जानें और खासियतें
ख़ास बातें
  • Realme 7i की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है रियलमी 7आई में
  • स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Realme 7i में
विज्ञापन
Realme 7i को इंडोनेशिया में Realme 7 के साथ लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी 7आई में भी स्लिम बेज़ल और होल-पंच डिज़ाइन वाला फ्रंट पैनल है। रियलमी का यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। लेकिन इसका लेआउट रियलमी 7 के लेआउट से थोड़ा अलग है। फोन में बड़ी बैटरी दी गई है और इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट भी ज़्यादा है। रियलमी 7आई में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इसके सिर्फ एक वेरिएंट को लॉन्च किया गया है।
 

Realme 7i price

रियलमी 7आई की कीमत IDR 3,199,000 (करीब 15,800 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक इस फोन को ऑरोरा ग्रीन और पोलर ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। Realme 7i को अभी भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Realme 7i specifications

डुअल-सिम रियलमी 7आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

बात कैमरा सेटअप की। रियलमी 7आई चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर कैमरे एक वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में L शेप में मौज़ूद हैं। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में एफ/ 2.1 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 सेंसर है। इसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है जो स्क्रीन पर बायीं तरफ किनारे में स्थित है।

Realme 7i की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल-बैंड वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोमीटर सेंसर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर एक फिंगप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Realme ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.1x75.5x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 7i, Realme 7i price, Realme 7i Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »