Realme 6i के कई अहम स्पेसिफिकेशनRealme 6 वाले ही हैं, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। थोड़े कमज़ोर स्पेसिफिकेशन और कम कीमत रखकर Realme ने पर्फेक्ट विनिंग फॉर्मूला ढूंढ लिया है?
Realme 6i daylight camera sample (tap to see full-size image)
Realme 6i daylight wide-angle camera sample (tap to see full-size image)
दिन की रोशनी में ली गई तस्वीरें अच्छी आईं। Realme 6i ठीक-ठाक डायनमिक रेंज हासिल करने में सफल रहा। कीमत को देखते हुए शॉट्स में डिटेल के स्तर को संतोषजनक माना जाएगा। फोटोज़ शार्प आए। रियलमी 6आई का वाइड-एंगल कैमरा ज़्यादा वाइडर फील्ड ऑफ व्यू देता है, लेकिन डिटेल्स कम हो जाते हैं। शॉट्स में किनारे पर थोड़ा बैरल डिस्टॉर्शन था। फुल रिजॉल्यूशन में ली गई तस्वीरों को ज़ूम इन करने पर ग्रेन्स साफ नज़र आ रहे थे।
Realme 6i close-up camera sample (tap to see full-size image)
Realme 6i portrait sample (tap to see full-size image)
Realme 6i macro camera sample (tap to see full-size image)
रियलमी 6आई से लिए क्लोज़ अप शॉट में डिटेल की कोई कमी नहीं थी। एक सॉफ्ट बोकेह इफेक्ट भी था। लेकिन एआई ने कलर्स आर्टिफिशियली बूस्ट कर दिया। पोर्ट्रेट के लिए रियलमी 6आई में आपको ब्लर लेवल सेट करने की सुविधा मिलती है, वो भी फोटो लेने से पहले। यह अच्छे एज डिटेक्शन हासिल करने में सफल रहा। यह बैकग्राउंड से सबजेक्ट को ठीक-ठाक अलग कर लेता है। पर्याप्त एंबियंट लाइट में लिए गए मैक्रोज़ शॉट में डिटेल ठीक-ठाक आए।
Realme 6i low light camera sample (tap to see full-size image)
Realme 6i Night mode camera sample (tap to see full-size image)
कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस कमज़ोर हो जाती है। शॉट्स में डिटेल्स को सबसे ज़्यादा नुकसान होता है। नाइट मोड औसतन एक शॉट को लेने में चार सेकेंड लेता है। इस वजह से आपको फोन को स्थिर होल्ड करना पड़ता है। तस्वीरें बेहतर आती हैं। शैडोज़ में डिटेल बेहतर हो जाते हैं। कुल मिलाकर तस्वीर थोड़ी बेहतर लगती है।
Realme 6i daylight portrait selfie sample (tap to see full-size image)
दिन की रोशनी में ली गई सेल्फी अच्छी आती है। ब्यूटिफिकेशन डिफॉल्ट में इनेबल रहता है, ताकि आपको आउटपुट में कुछ स्मूथनिंग मिले। फ्रंट कैमरा भी ठीक-ठाक पोर्ट्रेट लेता और आप शॉट लेने से पहले ब्लर का स्तर तय कर सकते हैं। कम रोशनी में परफॉर्मेंस बेहद ही औसत आई। लेकिन इसमें नाइट मोड भी जो थोड़े ब्राइट शॉट लेने में मदद करता है।
हमारा फैसला
रियलमी 6आई उन यूज़र्स को पसंद आएगा जो कम बजट में बढ़िया हार्डवेयर पाने की चाहत रखते हैं। इसमें आपको Realme 6 (रिव्यू) की हीलियो जी90टी प्रोसेसर, 4,300 एमएएच बैटरी और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसी खूबियां मिलेगी। लेकिन आपको चार्जर और कैमरा परफॉर्मेंस में समझौता करना पड़ेगा। कीमत को देखते हुए Realme 6i पैसा वसूल प्रोडक्ट लगता है। इस कीमत में कोई 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले स्मार्टफोन मार्केट में नहीं मौज़ूद है। अगर आपके लिए यह फीचर बहुत मायने नहीं रखता तो Poco M2 Pro (रिव्यू) एक अच्छा विकल्प है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999