अब Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 3 को लॉन्च किया है। यह फोन Realme 2 का अपग्रेड है और कीमत भी इसी के आसपास है। हालांकि, दावेदारी मजबूत रखने के मकसद से नए मॉडल में ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है।
Realme 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू
ऑटो मोड में Realme 3 से ली गई तस्वीर (फुल-साइज़ इमेज देखने के लिए टैप करें)
नाइटस्केप मोड में Realme 3 से ली गई फोटो (फुल-साइज़ इमेज देखने के लिए टैप करें)
क्रोमा बूस्ट को व्यूफाइंडर से एक्टिव किया जा सकता है। यह इमेज के डायनमिक रेंज को बूस्ट करता है। खासकर जब ब्राइट लाइट में सब्जेक्ट शूट किया जा रहा हो। हमारे टेस्ट शॉट में कलर्स और ब्राइटनेस में बूस्ट ज़रूर देखने को मिला।
बिना क्रोमा बूस्ट Realme 3 से ली गई फोटो (फुल-साइज़ इमेज देखने के लिए टैप करें)
क्रोमा बूस्ट के साथ Realme 3 से ली गई तस्वीर (फुल-साइज़ इमेज देखने के लिए टैप करें)
प्राइमरी कैमरे से लैंडस्केप शॉट कभी बेहतरीन आते हैं तो कभी बेहद ही औसत। कुछ शॉट में डिटेल की कमी नहीं रहती, लेकिन कॉम्प्लेक्स सीन में कैमरा थोड़ा पिछड़ जाता है। मैक्रोज़ शार्प और पूरे डिटेल के साथ आते हैं। पर्याप्त रोशनी में कलर्स भी अच्छा कैपचर होता है। लेकिन कई मौके ऐसे भी आए जब कैमरे ने हमारी चाहत वाले सब्जेक्ट पर फोकस नहीं किया। अगर आप नाइटस्केप नहीं इस्तेमाल करते हैं तो कम रोशनी में कैमरा सॉफ्ट तस्वीरें कैपचर करता है।
पोर्ट्रेट मोड फ्रंट और रियर कैमरे का हिस्सा है। रियर कैमरे का एज डिटेक्शन ठीक-ठाक काम करता है। हालांकि, कई बार आउटपुट बिल्कुल ही खराब आते हैं। बैकग्राउंड ब्लर थोड़ा एग्रेसिव है। अफसोस कि इसे एडजस्ट करने की कोई सुविधा नहीं है। फ्रंट कैमरे से भी पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरें ली जा सकती हैं। लेकिन एज डिटेक्शन बहुत अच्छा नहीं है। HDR भी मौज़ूद है, लेकिन कलर्स ज़रूरत से ज़्यादा सेचुरेटेड लगते हैं।
Realme 3 के कैमरा सेंपल फुल-साइज़ देखने के लिए टैप करें
फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह पर्याप्त रोशनी में डिटेल के साथ सेल्फी कैपचर करता है। लेकिन कम रोशनी में पिछड़ जाता है। एआई ब्यूटीफिकेशन मोड भी है।
Realme 3 से आप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। पर्याप्त रोशनी में इमेज क्वालिटी अच्छी रहती है, लेकिन स्टेबलाइज़ेशन नहीं होने के कारण फुटेज शेकी रिकॉर्ड होते हैं। फोन में स्लो मोशन वीडियो भी है। इसकी मदद से आप 90 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 720 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
फोन की बैटरी 4230 एमएएच की है। आम इस्तेमाल में इसने हमारा दिन भर साथ दिया। किसी कारणवश इस बैटरी ने वीडियो लूप टेस्ट में निराश करने वाले नतीजे दिए। फोन की बैटरी 9 घंटे 52 मिनट तक चली, जो औसत से थोड़ा ही बेहतर है। कोई फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है, लेकिन आपको 10 वॉट का चार्जर मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन