Realme 3 और Realme 6 Pro को अपेडट के ज़रिए मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Realme 3 का यह अपडेट RMX1821EX_11.A.28 वर्ज़न के साथ आया है, वहीं Realme 6 Pro का अपडेट RMX2061_11_A.15 वर्ज़न के साथ आया है।

Realme 3 और Realme 6 Pro को अपेडट के ज़रिए मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

अभी हर Realme 3 और Realme 6 Pro यूज़र को यह अपडेट नहीं मिला

ख़ास बातें
  • Realme 3 और Realme 6 Pro को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच
  • रियलमी 6 प्रो अपडेट का साइज़ 3.37 जीबी है
  • रियलमी 3 अपडेट का साइज़ 2.04 जीबी है
विज्ञापन
Realme 3 और Realme 6 Pro स्मार्टफोन को नए ओवर द एयर (OTA) अपडेट के साथ अप्रैल 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू हो गया है। इसकी जानकारी Realme कम्युनिटी फोरम के जरिए दी गई, जिसपर दोनों ही फोन के अपडेट का चेंजलॉग भी साझा किया गया है। जहां, रियलमी 3 का अपडेट सिक्योरिटी पैच और कुछ बग फिक्स के साथ आया है, वहीं रियलमी 6 प्रो का अपडेट कुछ कैमरा सुधार और फिक्स के साथ आया है। यही नहीं, इसके अलावा इसे अप्रैल सिक्योरिटी पैच भी मिला है। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही फोन के लिए यह अपडेट स्टेज में रोलआउट किए गए हैं, जिसका मतलब है कि फिलहाल यह अपडेट हर यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं है।

Realme 3 का यह अपडेट RMX1821EX_11.A.28 वर्ज़न के साथ आया है, वहीं Realme 6 Pro का अपडेट RMX2061_11_A.15 वर्ज़न के साथ आया है। कम्युनिटी पेज पर दोनों ही फोन के लिए बताया गया है कि अपडेट स्टेज़ में ज़ारी किया गया है, जब यह पुख्ता हो जाएगा कि इस अपडेट में कोई गंभीर बग शामिल नहीं है, इसे सभी रियलमी 3 और रियलमी 6 प्रो यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। तब तक सीमित संख्या के लोग ही इस लेटेस्ट अपडेट का फायदा उठा पाएंगे।
 

Realme 3 RMX1821EX_11.A.28 Update

रियलमी 3 के अपडेट चेंजलॉग में बताया गया है कि यह लेटेस्ट अपडेट RMX1821EX_11.A.28 वर्ज़न के साथ आया है, जो कि अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, कुछ बग फिक्स और स्टेबिल्टी सुधार लेकर आया है। हालांकि, इस अपडेट से एंड्रॉयड के ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई बदलाव नहीं हो रहा है, यह फोन अभी भी एंड्रॉयड 9 पर आधारित कलरओएस 6.0 पर काम करेगा। इस अपडेट को चेक करने के लिए आप सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा मैनुअली डाउनलोड करने के लिए आप कंपनी के सपोर्ट पेज पर भी जा सकते हैं। इस अपडेट का साइज़ 2.04 जीबी है।
 

Realme 6 Pro RMX2061_11_A.15 Update

इस फोन में अपडेट के साथ अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच तो आया ही है, इसके अलावा रियलमी 6 प्रो के चेंजलॉग में फोन अनलॉक करने के बाद स्लो अपडेटिंग स्टेटस बार की भी समस्या को सुधारा गया है। इसके साथ PUBG और दूसरे गेम खेलते वक्त ब्लूटूथ हेडसेट के काम न करने की भी समस्या को फिक्स किया गया है। कैमरा सुधार के लिए रियलमी 6 प्रो फोन के रियर कैमरा में अल्ट्रा-डार्क मोड को जोड़ा गया है। 64 मेगापिक्सल कैमरे से ली गई तस्वीर की क्लैरिटी और वाइड-एंगल कैमरा को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। वहीं, कैमरे का टाइम-लैप्स मोड अल्ट्रा-वाइड एंगल मोड में बिना प्रोम्पट्स के ऑटो स्विच हो जाना भी फिक्स किया गया है। इसके अलावा कैमरा का ओवरएक्सपोज़र और ब्यूटी मोड एडजस्मेंट्स भी फिक्स किए गए हैं।

रियलमी 6 प्रो यूज़र इस लेटेस्ट फर्मवेयर को मैनुअली भी रियलमी सपोर्ट पेज़ से डाउनलोड कर सकते हैं। इस अपडेट का साइज़ 3.37 जीबी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • कमियां
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 3, Realme 6 Pro, Android security Patch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »