₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर

Realme ने 16T 5G पर लिमिटेड पीरियड प्राइस ड्रॉप का ऐलान किया है। बैंक ऑफर्स के बाद फोन की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 25,999 रुपये हो गई है।

₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर

Realme 16T 5G अब लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत 25,999 रुपये की शुरुआती इफेक्टिव कीमत में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Realme 16T 5G पर 4,000 रुपये तक का फायदा
  • शुरुआती इफेक्टिव कीमत 25,999 रुपये हुई
  • 15 जुलाई तक मिलेगा बैंक ऑफर और No Cost EMI
विज्ञापन

अगर आप बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट करीब 25 हजार है, तो Realme 16T 5G अब पहले से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन पर लिमिटेड पीरियड के लिए स्पेशल प्राइस ड्रॉप का ऐलान किया है। नए ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट और No Cost EMI का भी फायदा मिलेगा। यह ऑफर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक उपलब्ध रहेगा।

Realme ने प्रेस रिलीज में बताया है कि 1 जुलाई 2026 से Realme 16T 5G पर स्पेशल ऑफर लागू कर दिया गया है। फोन के साथ 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 10 महीने तक की No Cost EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। यह ऑफर मेनलाइन स्टोर्स, Flipkart और Realme.com पर उपलब्ध रहेगा।

ऑफर के बाद Realme 16T 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 25,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 30,999 रुपये होगी। यह ऑफर 15 जुलाई, दोपहर 12 बजे तक वैध रहेगा।

Realme 16T 5G को इसी साल लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन Android 16-बेस्ड Realme UI 7 पर चलता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस IP69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें वेपर चैंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Realme 16T 5G में 50MP का Sony AI प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, NFC, Bluetooth 5.3, GPS, USB Type-C और अन्य जरूरी फीचर्स मिलते हैं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Similar design to the Pro models
  • Bright display
  • Decent daytime photography
  • Battery life
  • कमियां
  • Weak chipset performance
  • Gimmicky selfie mirror
  • Thick bezels
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन720x1570 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  4. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  6. धरती पर गिरने वाला है नासा का टेलीस्कोप! तबाही को रोकने के लिए भेजेगी रेस्क्यू मिशन!
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लेटेस्ट टैबलेट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 9 JBL स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी वाला Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »