Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Realme
Realme 16T 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G लॉन्च कर दिया है। 16T 5G में 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल सोनी एआई कैमरा से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 Pro रेटिंग से लैस किया गया है। यहां हम आपको Realme 16T 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme 16T 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन की प्री सेल आज से लेकर 26 मई तक चलेगी। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 27 मई उपलब्ध होगा। यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। इस फोन पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।
Realme 16T में 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,200 निट्स तक हाई-ब्राइटनेस मोड ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आता है। इसमें स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग, फ्लोटिंग विंडो, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, OPPO शेयर और iOS फाइल शेयरिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं मिलिट्री-ग्रेड शॉक-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
कैमरे सेटअप की बात करें तो 16T के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, VoWiFi, ब्लूटूथ 5.3, IPv6, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। 16T में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.47 मिमी, चौड़ाई 78.23 मिमी, मोटाई 8.88 मिमी और वजन 224 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट