नासा ने Katalyst Space के साथ लगभग 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर की डील की है।
Photo Credit: NASA
NASA का यह मिशन बहुत असाधारण है जो पहली बार किसी स्पेस टेलीस्कोप को पृथ्वी पर गिरने से रोकेगा।
स्पेस एजेंसी NASA अंतरिक्ष में ऐसा मिशन भेजने जा रही है जो आज से पहले किसी ने न सुना न देखा! अंतरिक्ष एजेंसी स्पेस में एक रेस्क्यू मिशन भेजने जा रही है। स्पेस कंपनी इस मिशन के जरिए 22 साल पुराने अपने टेलीस्कोप को गिरने से बचाने की कोशिश करेगी। अगर नासा इस टेलीस्कोप का रेस्क्यू मिशन नहीं शुरू करती है तो यह पृथ्वी के वायुमंडल में आकर भस्म हो जाएगा। आइए जानते हैं इसके खास मिशन के बारे में विस्तार से।
नासा स्पेस में एक रेस्क्यू मिशन भेजने जा रही है। मिशन एक स्टार्टअप कंपनी कैटलिस्ट स्पेस टेक्नोलॉजी द्वारा पूरा किया जाएगा। नासा का स्पेस टेलीस्कोप स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी (Swift Observatory) धीरे-धीरे अपनी कक्षा से हटता हुआ नीचे की ओर आ रहा है। नासा ने इसे 2004 में अंतरिक्ष में छोड़ा था। इसका काम अंतरिक्ष में होने वाले विस्फोटों का पता लगाना है। यह एक्स-रे और अल्ट्रावायलेट किरणों के माध्यम से तस्वीरें लेकर जानकारी वैज्ञानिकों तक पहुंचाता है। पिछले 20 से अधिक सालों में इस टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड से जुड़ी कई अहम जानकारियां अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को भेजी हैं।
NASA का यह मिशन बहुत असाधारण है जो पहली बार किसी स्पेस टेलीस्कोप को पृथ्वी पर गिरने से रोकेगा। ScienceAlert के अनुसार कंपनी इसके लिए एक रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल करेगी। पृथ्वी की निचली कक्षा में मौजूद सभी सैटेलाइट्स पर वायुमंडल का हल्का खिंचाव पड़ता है, जिससे वे समय के साथ धीरे-धीरे नीचे गिरने लगते हैं। NASA के डेटा से पता चलता है कि हाल ही में हुई तेज़ सौर गतिविधि के कारण Swift उम्मीद से कहीं ज़्यादा तेज़ी से नीचे गिर रहा है। अगर इसे मदद न मिली तो यह टेलीस्कोप आखिरकार वायुमंडल में जलकर नष्ट हो जाएगा।
NASA ने इसके लिए एक प्राइवेट कंपनी की मदद ली है। नासा ने Katalyst Space के साथ लगभग 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर की डील की है। इस कंपनी ने एक साल से भी कम समय में LINK नाम का रोबोटिक रेस्क्यू क्राफ्ट डिज़ाइन करके नासा को दे दिया। अब देखना होगा कि नासा को इस मिशन में कितना सफलता मिल पाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स