• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 10,000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लेटेस्ट टैबलेट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

10,000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लेटेस्ट टैबलेट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इसमें क्वालकॉम का दमदार Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लगा है।

10,000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लेटेस्ट टैबलेट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Vivo

iQOO Pad 5c में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • यह टैबलेट 2.8K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
  • इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • कंपनी ने रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
विज्ञापन

iQOO ने iQOO Pad 5c टैबलेट को बिना किसी शोर शराबे लॉन्च किया है। यह टैबलेट 12 इंच बड़े LCD डिस्प्ले से लैस किया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है जो कि 10000mAh की है। इसमें क्वालकॉम का दमदार Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लगा है। टैबलेट में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। यह 44W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

iQOO Pad 5c Price

iQOO Pad 5c के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 2,699 युआन (लगभग 37,500 रुपये) है। 8GB+256GB मॉडल की कीमत 2,999 युआन (लगभग 42,000 रुपये), और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 3,499 युआन (लगभग 49,000 रुपये) है। इस टैबलेट को सिल्वर विंग और ग्रे क्रिस्टल कलर में से चुन सकते हैं। टैबलेट की सेल जल्द ही शुरू होगी। अन्य मार्केट्स में उपलब्धता के बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

iQOO Pad 5c Specifications

iQOO Pad 5c में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह टैबलेट 2.8K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलता है जिसको कंपनी ने 256GB तक स्टोरेज के साथ पेअर किया है। 128GB मॉडल में UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह साइज में स्लिम है और मोटाई केवल 6.62mm की है। टैबलेट में 584 ग्राम वजन बताया गया है। यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स OriginOS 6 पर रन करता है। 

iQOO Pad 5c टैबलेट 10,000mAh की विशाल बैटरी से लैस किया गया है। इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। साउंड के लिए क्वाड स्पीकर इसमें मिल जाते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट शामिल है। 

टैबलेट में कई अन्य खास फीचर्स भी हैं। यह फेस अनलॉक के साथ आता है। इसमें कई AI टूल्स भी दिए गए हैं। यह मल्टी स्क्रीन कॉलेबरेशन, वायरलैस प्रिंटिंग, डॉक्यूमेंट स्कैन को भी सपोर्ट करता है। इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम लगा है जिससे डिवाइस हीट भी नहीं होता है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले12.10 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल + नहीं
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 16
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + नहीं
बैटरी क्षमता10,000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  10. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »