Realme 15T में मिल सकता है 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले, जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। यह Realme 14T की जगह ले सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 16:35 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है
  • इसमें 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • Realme 15T में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल ऊपर दाएं कोने पर दिख रहा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन Realme 15T जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। यह Realme 14T की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 Max हो सकता है। इसमें 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने Realme 15T के कथित मार्केटिंग मैटीरियल को शेयर किया है। इस स्मार्टफोन की भारत में प्राइसिंग और स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी गई है। Realme 15T को Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल ऊपर दाएं कोने पर दिख रहा है। 

Advertisement

इस टिप्सटर ने कहा है कि भारत में Realme 15T के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 22,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का हो सकता है। इस स्मार्टफोन के कथित मार्केटिंग मैटीरियल से पता चल हा है कि इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6 nm MediaTek Dimensity 6400 Max दिया जा सकता है। Realme 15T में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.79 mm और भार लगभग 181 ग्राम का हो सकता है। इसकी बैटरी 60 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है। 

Realme ने बुधवार को 15,000 mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इसमें अन्य डिवाइसेज की रिवर्स चार्जिंग को भी फीचर दिया गया है। कंपनी ने Chill Fan हैंडसेट भी पेश किया है जिससे हेवी गेमप्ले के दौरान हीट को घटाने में आसानी होती है। Realme के वाइस प्रेसिडेंट, Chase Xu ने बताया था कि इस स्मार्टफोन की अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के कारण यूजर्स सिंगल चार्ज में 25 मूवीज तक देख सकते हैं। कंपनी का यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 18 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग, 30 घंटे तक की गेमिंग और छह दिन तक का सामान्य इस्तेमाल दे सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.