Realme 13 5G सीरीज अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर

इन स्मार्टफोन्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे ग्रीन और गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें सर्कुलर शेप वाला कैमरा सेटअप होगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 18:26 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Realme 13 और Realme 13+ शामिल हो सकते हैं
  • ये Realme 12 और Realme 12+ की जगह लेंगे
  • कंपनी का P2 Pro जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है

इन स्मार्टफोन्स में सर्कुलर शेप वाला कैमरा सेटअप होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की Realme 13 5G सीरीज अगले सप्ताह देश में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में Realme 13 और Realme 13+ शामिल हो सकते हैं। ये Realme 12 और Realme 12+ की जगह लेंगे। आगामी स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Energy होगा। 

Realme ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट और मीडिया इनवाइट में बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज को 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Energy दिया जाएगा। कंपनी ने एक टीजर इमेज भी शेयर की है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे ग्रीन और गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें सर्कुलर शेप वाला कैमरा सेटअप होगा। Realme 12 सीरीज में भी इस प्रकार की कैमरा यूनिट थी। 

कंपनी का P2 Pro जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है। यह अप्रैल में पेश किए गए Realme P1 Pro की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में तीन स्टोरेज और दो RAM के विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने P2 Pro के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में RAM के दो विकल्प - 8 GB और 12 GB हो सकते हैं। इसे 128 GB, 256 GB और 512 GB के स्टोरेज के तीन विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह दो कलर्स में हो सकता है। कंपनी ने 'P' सीरीज में देश में Realme P1 और P1 Pro पेश किए हैं। Realme P1 5G में 6.7 इंच फुल HD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 950 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

इन स्मार्टफोन्स को ई-कॉमर्स साइट Flipkart, कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। पिछले सप्ताह Realme ने प्रॉपराइटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में एक इनोवेशन पेश किया था। इसे 320 W SuperSonic Charge कहा कजा रहा है। कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.5 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। Realme ने चीन में आयोजित अपने एनुअल 828 Fan Fest में स्मार्टफोन्स के लिए एक नए प्रकार की फोल्डेबल बैटरी भी प्रदर्शित की थी। यह दावा किया गया है कि इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.30 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good performance
  • Great display
  • Standout design
  • Bad
  • Poor ultrawide and portrait cameras
  • Battery is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  2. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  4. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  8. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  9. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.