• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 12 4G के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशंस लीक, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!

Realme 12 4G के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशंस लीक, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!

इस फोन में 5000एमएएच बैटरी होगी जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जर भी होगा।

Realme 12 4G के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशंस लीक, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!

Photo Credit: Realme

Realme 12 5G स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा बताया गया है।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा।
  • फोन 5000mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।
विज्ञापन
Realme ने Realme 12 स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया था। कंपनी ने उस वक्त इसका 5G मॉडल उतारा था। लेकिन अब कंपनी 4G मॉडल लेकर आ रही है। Realme 12 4G के लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा बताया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। फोन 5000mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। आइए जानते हैं सभी स्पेसिफिकेशंस। 

Realme 12 4G के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस को टिप्स्टर पारस गुगलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से शेयर किया है। Realme 12 4G का डिजाइन सीरीज के अन्य मॉडल्स के जैसा ही होगा। इसमें रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा बताया गया है। 

फोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस होगा। इसमें टॉप पर पंच होल कटआउट बताया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 685 4G चिपसेट टिप्स्टर ने बताया है। जिसके साथ में 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज होगी। यह एंड्रॉयड 14 आधारित Realme UI 5.0 पर रन करेगा। 

इस फोन में 5000एमएएच बैटरी होगी जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जर भी होगा। फोन में रेनवॉटर स्मार्ट टच टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी जिससे फोन को बारिश में गीला होने पर चलाया जा सकेगा। फोन वॉटर रसिस्टेंट बनाने के लिए इसमें IP54 रेटिंग देखने को मिलेगी। भारत में फोन की कीमत के बारे में टिपस्टर ने कहा है कि यह 15 हजार रुपये से लेकर 17 हजार रुपये के बीच में लॉन्च हो सकता है। इसकी सेल 7 जून से शुरू होने की बात कही गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »