• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 12X 5G सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

Realme 12X 5G सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन को 2 अप्रैल को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme की वेबसाइट के जरिए होगी

Realme 12X 5G सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme की वेबसाइट के जरिए होगी

ख़ास बातें
  • देश में लॉन्च होने वाले Realme 12X 5G में कुछ बदलाव हो सकते हैं
  • इसकी 5,000mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • इसे ग्रीन और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने हाल ही में Realme 12X 5G को चीन में पेश किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 2 अप्रैल को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme की वेबसाइट के जरिए होगी। देश में लॉन्च होने वाले Realme 12X 5G के वेरिएंट में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इसे ग्रीन और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC होगा। इसमें हाल ही में लॉन्च की गई Realme 12 सीरीज के समान बड़ी सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन को 30 मिनटों से कम मे 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 

Realme 12X 5G को देश में डायनैमिक बटन फीचर के साथ लाया जाएगा। इस स्मार्टफोन के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में 12 GB तक RAM है जिसे वर्चुअल तरीके से 24 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.67 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है। Realme 12X 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 1,799 (लगभग 20,000 रुपये) का है। यह ब्लू बर्ड और ब्लैक जेड कलर्स में उपलब्ध है। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Realme 12 5G और Realme 12+ 5G को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Realme 12 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ 5G SoC और Realme 12+ 5G में MediaTek Dimensity 7050 5G है। इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ है। इनमें डायनैमिक RAM टेक्नोलॉजी है जिससे बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज से अतिरिक्त RAM को जोड़ने का विकल्प मिलता है। Realme 12 5G के 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 17,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन  कोTwilight Purple और Woodland Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »