Realme 12x 5G को भारत में जोरदार रिस्पॉन्स, 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी

इस स्मार्टफोन में में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ 5G दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000 mAh की है

Realme 12x 5G को भारत में जोरदार रिस्पॉन्स, 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • यह इस सेगमेंट में 45 W SUPER VOOC चार्जर वाला पहला स्मार्टफोन है
  • इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के 12x 5G को देश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की एक लाख से अधिक यूनिट्स कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिकी हैं। यह इस सेगमेंट में 45 W SUPER VOOC चार्जर वाला पहला स्मार्टफोन है। 

Realme 12x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ 5G दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000 mAh की है। इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसे Twilight Purple और Woodland Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसके 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 11,999 रुपये, 6 GB + 128 GB का 13,499 रुपये और 8 GB + 128 GB का प्राइस 14,999 रुपये का है। इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम और डायनामिक बटन, एयर जेस्चर और मिनी कैप्सूल 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हाल ही में लॉन्च की गई Realme 12 सीरीज के समान बड़ी सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन को 30 मिनटों से कम मे 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच फुल-HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 950 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

पिछले महीने की शुरुआत में कंपनी ने Realme 12 5G और Realme 12+ 5G को लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Realme 12 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ 5G SoC और Realme 12+ 5G में MediaTek Dimensity 7050 5G है। इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ है। इनमें डायनैमिक RAM टेक्नोलॉजी है जिससे बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज से अतिरिक्त RAM को जोड़ने का विकल्प मिलता है। Realme 12 5G के 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 17,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Twilight Purple और Woodland Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड-रेंज सेगमेंट में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
  2. Casio लाई अनोखा फिटनेस गैजेट, दिखने में खूबसूरत रिंग, काम स्मार्टवॉच का! जानें कीमत
  3. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  4. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  5. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  6. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  7. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  8. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  9. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  10. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »