Realme 14x 5G लॉन्च होगा 8GB रैम, 6000mAh जैसे धांसू फीचर्स के साथ, डिजाइन लीक!

सबसे बड़ा अपग्रेड बैटरी कैपिसिटी में 6,000mAh क्षमता के साथ आ सकता है।

Realme 14x 5G लॉन्च होगा 8GB रैम, 6000mAh जैसे धांसू फीचर्स के साथ, डिजाइन लीक!

Photo Credit: 91Mobiles

Realme 14x 5G फोन में 6,000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • फोन में IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है।
  • फोन तीन तरह के स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है।
विज्ञापन
Realme का अपकमिंग बजट फोन Realme 14x लॉन्च से पहले रेंडर्स में लीक हो गया है। फोन को लेकर काफी समय से चर्चा है। यह फोन कंपनी भारत में 18 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है जिसमें अब थोडा़ ही समय शेष रह गया है। फोन इस साल आए Realme 12x का सक्सेसर होगा। फोन के रेंडर्स में इसका डिजाइन साफ देखा जा सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इसके अन्य डिजाइन एलिमेंट्स भी यहां पता चलते हैं। विस्तार से आपको बताते हैं इस अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन के बारे में। 

Realme 14x की लॉन्च डेट 18 दिसंबर के लिए निर्धारित है। फोन को कंपनी अफॉर्डेबल डिवाइस के तौर पर पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। 91 मोबाइल्स ने इसके रेंडर इमेज शेयर किए हैं। फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिख रहा है जो कि वर्टीकल पोजीशन में लेंस लिए हुए है। पुराने मॉडल में यह सर्कुलर था और डुअल कैमरा के साथ था। 

Realme 14x 5G में वॉल्यूम बटन और पावर बटन फोन की राइट स्पाइन पर प्लेस किए गए हैं। बॉटम में फोन में USB-C पोर्ट का सपोर्ट दिखता है। फोन तीन कलर्स- क्रिस्टल ब्लैक, गोल्डन ग्लो, और जूल रेड में आ सकता है। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस अफवाहों में हैं। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन तीन तरह के स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है। इसमें 6GB+128GB, 8GB+128GB, और 8GB+256GB वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। 

सबसे बड़ा अपग्रेड बैटरी कैपिसिटी में देखने को मिल सकता है। Realme 14x 5G फोन में 6,000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा फोन में IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। स्पेसिफिकेशंस में पुराने मॉडल की तुलना में अच्छे खासे अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि अभी इन स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से पुष्टि होना बाकी है। देखना होगा कि कंपनी इस फोन को प्राइसिंग की लिहाज से कितना कंपिटीटिव बनाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »