Realme 12 Pro+ में मिल सकता है Oppo Find X6 जैसा पेरिस्कोप लेंस

हाल ही में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPhone 15 Pro Max को पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2023 20:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro+ में एक पेरिस्कोप लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है
  • इसका कैमरा Oppo Find X6 के समान होने की संभावना है
  • Oppo Find X6 में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है

Realme 12 Pro+ में एक पेरिस्कोप लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के आगामी GT Neo 6 सीरीज के स्मार्टफोन्स में पेरिस्कोप जूम फीचर दिया जा सकता है। हाल ही में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPhone 15 Pro Max को पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया था। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Realme 11 Pro+ की जगह लेने वाले Realme 12 Pro+ में एक पेरिस्कोप लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इसका कैमरा Oppo Find X6 के समान होने की संभावना है। Oppo Find X6 में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी Sony IMX890 कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 सेंसर और 50 मेगापिक्सल का एक अन्य सेंसर है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 सेंसर दिया गया है। 

कुछ महीने पहले लॉन्च किए गए Realme 11 Pro+ में 6.70 इंच का फुल एचडी प्‍लस AMOLED डिस्‍प्‍ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर चलता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 100 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती  है। 

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस महीने की शुरुआत में Realme ने Narzo 60x  को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा  है। Realme Narzo 60x के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये है और 6 GB + 128 GB का 14,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Realme Narzo 60x में 6.72 इंच का फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6100+ 5G दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • Bad
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 Pro की अचानक गिरी कीमत, अभी खरीदें अब तक सबसे ज्यादा सस्ता
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
  3. Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही 25 फरवरी को लॉन्च, जानें क्या कर सकते हैं उम्मीद
  4. Livspace ने की 1000 कर्मचारियों की छंटनी और को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, जानें क्या AI है वजह
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  2. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  3. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  4. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  5. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
  6. iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
  7. Livspace ने की 1000 कर्मचारियों की छंटनी और को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, जानें क्या AI है वजह
  8. क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
  9. Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही 25 फरवरी को लॉन्च, जानें क्या कर सकते हैं उम्मीद
  10. iPhone 17 Pro की अचानक गिरी कीमत, अभी खरीदें अब तक सबसे ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.