16MP कैमरा, पंचहोल डिस्प्ले के साथ Moto G04 होगा सस्ता स्मार्टफोन!

डिवाइस में बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक भी होगा। साथ में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, और एक माइक्रोफोन भी मौजूद है। 

16MP कैमरा, पंचहोल डिस्प्ले के साथ Moto G04 होगा सस्ता स्मार्टफोन!

Moto G04 मोटोरोला की ओर से एक बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • डिवाइस में बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक भी होगा।
  • फोन को डार्क ब्लू, ग्रीन ब्लैक, और ओरेंज कलर्स में पेश किया जा सकता है।
  • कंपनी की ओर से यह एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है।
विज्ञापन
Moto G04 मोटोरोला की ओर से एक और स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की अधिकारिक घोषणा से पहले इसके रेंडर्स लीक हो गए हैं। इसका डिजाइन कंपनी की Moto G सीरीज के पहले आ चुके मॉडल्स से मिलता है। फोन का कैमरा मॉड्यूल आयताकार है। जो कि पैनल के किनारों तक पहुंचता दिखता है। डिस्प्ले में पंच होल कटआउट डिजाइन है। आइए जानते हैं सभी खास बातें। 

Moto G24 Power और Moto G34 को हाल ही में लीक्ड रेंडर्स में देखा गया था। अब इनके साथ Moto G04 भी एक और स्मार्टफोन के रूप में ऑनलाइन लीक में नजर आया है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, Moto G04 कंपनी की G सीरीज का एक और स्मार्टफोन है जो कि डिजाइन के मामले में Oppo Find X6 से मिलता जुलता है। यहां फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है जो पैनल के ऐजेज तक आता है। जी सीरीज के अन्य मॉडल्स की तरह ये भी एक बॉक्सी डिजाइन कैरी करता है। इसमें वॉल्यूम रॉकर राइट साइड में हैं। पावर बटन को भी दाहिनी तरफ ही प्लेस किया गया है। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद बताया जा रहा है। 

Moto G04 के फ्रंट साइड की बात करें तो इसमें सेंटर पंचहोल कटआउट दिया गया है। बॉटम में बेजल बड़े हैं जिससे चिन मोटी लगती है। फोन में रियर में सिंगल कैमरा पता लग रहा है। जो 16 मेगापिक्सल का बताया जा रहा है। इसके अलावा डिवाइस में बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक भी होगा। साथ में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, और एक माइक्रोफोन भी मौजूद है। 

मोटो जी04 के कलर वेरिएंट्स का जिक्र भी यहां किया गया है। फोन को डार्क ब्लू, ग्रीन ब्लैक, और ओरेंज कलर्स में पेश किया जा सकता है। वहीं मोटो जी24 को ग्रीन, ब्लैक, और पिंक कलर्स में उतारा जा सकता है। Moto G04 के बारे में अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी की ओर से यह एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4,800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2772x1240 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »