Realme 12 5G, Realme 12+ 5G हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इन स्मार्टफोन्स में डायनैमिक RAM टेक्नोलॉजी है जिससे बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज के इस्तेमाल से अतिरिक्त RAM को जोड़ा जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • Realme 12 5G के 6 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये का है
  • इसे Twilight Purple और Woodland Green कलर्स में खरीदा जा सकता है

इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने बुधवार को देश में Realme 12 5G और Realme 12+ 5G को लॉन्च किया। इन स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Realme 12 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ 5G SoC और Realme 12+ 5G में MediaTek Dimensity 7050 5G दिया गया है। 

इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ है। इनमें डायनैमिक RAM टेक्नोलॉजी है जिससे बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज के इस्तेमाल से अतिरिक्त RAM को जोड़ा जा सकता है। Realme 12 5G के 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 17,999 रुपये है। इसे Twilight Purple और Woodland Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Realme 12+ 5G के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 21,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Navigator Beige और Pioneer Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स की शुरुआती बिक्री 6 से 10 मार्च के बीच होगी। 

कंपनी ने Realme 12+ 5G के साथ शुरुआती ऑफर के तौर पर मुफ्त Realme Buds T300 और Realme 12 5G के साथ Realme Buds Wireless 3 की पेशकश की है। डुअल सिम (नैनो) वाला Realme 12+ 5G एंड्रॉयड 14 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के साथ तीन वर्ष के सॉफ्टवेयर अपडेट और दो वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इसका 6.67 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Realme ने इस स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर्स दिए हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी है जिससे स्मार्टफोन को केवल 48 मिनटों में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसका साइज 162.95 x 74 x 7.87 mm और भार लगभग 190 ग्राम का है।  
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good performance
  • Great display
  • Standout design
  • Bad
  • Poor ultrawide and portrait cameras
  • Battery is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.