• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 11 सीरीज के रेंडर्स हुए लीक, Realme 11 Pro+ में मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा और MediaTek Dimensity 7000

Realme 11 सीरीज के रेंडर्स हुए लीक, Realme 11 Pro+ में मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा और MediaTek Dimensity 7000

Realme 11 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी, जिसमें f/1.4 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा होगा।

Realme 11 सीरीज के रेंडर्स हुए लीक, Realme 11 Pro+ में मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा और MediaTek Dimensity 7000

Photo Credit: Weibo/ ice universe

Realme 11

ख़ास बातें
  • Realme मई में Realme 11 सीरीज को कथित तौर पर लॉन्च करने वाली है।
  • रियलमी सीरीज में Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ मॉडल शामिल होंगे।
  • Realme 11 Pro+ में 200 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Realme मई में Realme 11 सीरीज को कथित तौर पर लॉन्च करने वाली है। Realme 10 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर आने वाली आगामी रियलमी सीरीज में Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ मॉडल शामिल होंगे। अब लॉन्च से पहले Realme 11 सीरीज के स्पेसिफिकेशन और रेंडर ऑनलाइन लीक हुए हैं। लीक हुए रेंडर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ नया रियर डिजाइन नजर आया है। बताया जाता है कि Realme 11 Pro + में MediaTek Dimensity 7000-सीरीज प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं इसमें 5,000mAh की बैटरी भी दी जाएगी। इसके अलावा 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। आइए रियलमी 11 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) द्वारा शेयर किए कथित रेंडर में रियलमी 11 सीरीज के डिजाइन का खुलासा होता है। हालांकि, यह कंफर्म नहीं है कि इमेज में रियलमी 11 सीरीज का कौन सा फोन है। वैसे तो दोनों मॉडल्स के डिजाइन समान होने की उम्मीद है। यह बड़े सर्कुलर शेप के कैमरा मॉड्यूल के साथ ग्रीन कलर में नजर आया है।

इसके अलावा टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर Realme 11 Pro+ के कथित स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए हैं। टिपस्टर के मुताबिक, स्मार्टफोन में 2160Hz PWM डिमिंग के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी। यह एक नए MediaTek Dimensity 7000-सीरीज SoC से लैस हो सकता है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दी गई है।

Realme 11 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी, जिसमें f/1.4 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंड्री सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। Realme अपने आगामी फोन में 5,000mAh की बैटरी दे सकती है जो कि 80W या 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। डाइमेंशन की बात की जाए तो स्मार्टफोन की लंबाई 161.6mm, चौड़ाई 73.9mm, मोटाई 8.2mm और वजन 183 ग्राम होगा।

Realme चीन के मार्केटिंग डायरेक्टर जेसी ने हाल ही में चीन में Realme 11 सीरीज को टीजर जारी किया। यह मई में ऑफिशियल तौर पर दस्तक दे सकती है। इसके अलावा रीयलमी 11 सीरीज कथित तौर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन पर नजर आई, जिससे इसके भारत में लॉन्च होने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »