Poco X6 सीरीज जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च, टीजर से मिला संकेत

Poco X6 को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है। हाल ही में यह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर भी दिखा था

Poco X6 सीरीज जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च, टीजर से मिला संकेत

इस सीरीज में एक बेस और प्रो मॉडल शामिल हो सकता है

ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष फरवरी में पेश की गई Poco X5 सीरीज की जगह लेगी
  • Poco X6 सीरीज में एक बेस और प्रो मॉडल शामिल हो सकता है
  • इस सीरीज के X6 को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की X6 सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है। यह इस वर्ष फरवरी में पेश की गई Poco X5 की जगह लेगी। कंपनी ने देश में X5 को Qualcomm Snapdragon 695 SoC और X5 Pro को Snapdragon 778G चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। 

Poco X6 सीरीज में एक बेस और प्रो मॉडल शामिल हो सकता है। इसकी भारत में यूनिट के हेड, Himanshu Tandon ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में एक इमेज शेयर की है जिसके कैप्शन में क्रिसमस की ग्रीटिंग्स और कुछ नया पेश करने की जानकारी दी गई है। इस इमेज में सैंटा को एक स्लेज पर दिखाया गया है जिसे टेक से प्रेरित दिखने वाला रेंडियर खींच रहा है। इससे कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। Poco X6 को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है। हाल ही में यह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर भी दिखा था। 

यह Redmi K70E का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। पिछले महीने Redmi K70E को चीन में लॉन्च किया गया था। इस महीने की शुरुआत में Poco ने C65 को देश में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स हाल ही में पेश किए गए Redmi 13C के समान हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसके लिए दो वर्ष के Android OS और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 9,499 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 10,999 रुपये है। इसे Pastel Blue और  Matte Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस स्मार्टफोन को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है। इसमें 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC को 8 GB तक के RAM के साथ दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 256 GB तक की है और इसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Great performance
  • Long battery life
  • Good main camera performance
  • Lightweight design
  • कमियां
  • Still using Android 12
  • Average secondary rear cameras
  • Plastic build is a downgrade
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8300 अल्ट्रा
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  4. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  5. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  6. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  8. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  9. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »