Poco X6 Pro में होगा Xiaomi का नया HyperOS, AnTuTu स्कोर का खुलासा

Poco X6 Pro में WildBoost Optimisation 2.0 फीचर है जिससे यूजर का गेमिंग एक्सपीरिएंस बढ़ जाता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जनवरी 2024 17:25 IST
ख़ास बातें
  • यह Poco X5 Pro की जगह लेगा
  • देश में यह स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होगा
  • इस स्मार्टफोन का AnTuTu स्कोर 1.4 मिलियन से अधिक है

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi K70E का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का X6 Pro 11 जनवरी को X6 के साथ भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह Poco X5 Pro की जगह लेगा। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष चीन में पेश किए गए Redmi K70E का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इस स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और  AnTuTu स्कोर का खुलासा किया है। 

देश में Poco की यूनिट की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक पोस्ट में बताया गया है कि X6 Pro में शाओमी का नया HyperOS दिया जाएगा। इस यूजर इंटरफेस को Xiaomi 14 सीरीज के साथ लाया गया था। देश में यह स्मार्टफोन Flipkart  पर उपलब्ध होगा। एक अन्य पोस्ट में Poco ने X6 Pro का AnTuTu स्कोर 1.4 मिलियन से अधिक होने की जानकारी दी है। इसका दावा है कि यह इस सेगमेंट में बेस्ट स्कोर है। Poco की ओर से दिए गए टीजर में इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा मॉड्यूल भी दिखाया गया है। इसमें तीन सर्कुलर कैमरा यूनिट्स और एक सर्कुलर LED फ्लैश यूनिट एक रेक्टैंगुलर मॉड्यूल में दी गई है। 

Poco X6 Pro में WildBoost Optimisation 2.0 फीचर है जिससे यूजर का गेमिंग एक्सपीरिएंस बढ़ जाता है। इसमें बेहतर कूलिंग के लिए स्टेनलेस स्टील 5,000 mm2 वेपर चैंबर है। हाल ही में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने Poco X6 5G का एक अनबॉक्सिंग वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि, यह वीडियो ऑफिशियल नहीं है। इसमें इस स्मार्टफोन के डिजाइन की जानकारी मिली है। इसका डुअल-टोन डिजाइन और ग्लास बैक है। इसमें स्क्वेयर शेप का रियर कैमरा प्लेस है। इस वीडियो में इस स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स दिखाया गया है। इसमें ब्लैक कलर का केस, 67 W का चार्जर, USB Type-C एडैप्टर और यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में है। इसके बैक पर तीन सेंसर्स के साथ कैमरा मॉड्यूल है। 

इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस टिप्सटर का दावा है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले 1.5K के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। Poco X6 5G में 5,100 mAh की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन सितंबर में चीन में पेश किए गए Redmi Note 13 Pro 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8300 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Great performance
  • Long battery life
  • Good main camera performance
  • Lightweight design
  • Bad
  • Still using Android 12
  • Average secondary rear cameras
  • Plastic build is a downgrade
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.