Poco X6 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 11 जनवरी को होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है

Poco X6 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 11 जनवरी को होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में डुअल-टोन डिजाइन और ग्लास बैक है
  • इसमें 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन 1.5K के रिजॉल्यूशन के साथ है
  • यह Redmi Note 13 Pro 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco के X6 5G और X6 Pro 5G को 11 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इन स्मार्टफोन्स के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। Poco X6 5G में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का  Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया जाएगा। 

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने Poco X6 5G का एक अनबॉक्सिंग वीडियो पोस्ट किया है। हालांकि, यह वीडियो ऑफिशियल नहीं है। इसमें इस स्मार्टफोन के डिजाइन की जानकारी मिली है। इसका डुअल-टोन डिजाइन और ग्लास बैक है। इसमें स्क्वेयर शेप का रियर कैमरा प्लेस है। इस वीडियो में इस स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स दिखाया गया है। इसमें ब्लैक कलर का केस, 67 W का चार्जर, USB Type-C एडैप्टर और यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में है। इसके बैक पर तीन सेंसर्स के साथ कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस टिप्सटर का दावा है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन 1.5K के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। Poco X6 5G में 5,100 mAh की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन सितंबर में चीन में पेश किए गए Redmi Note 13 Pro 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

Poco X6 को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है। हाल ही में यह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर दिखा था। Poco ने दिसंबर में C65 को देश में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स हाल ही में पेश किए गए Redmi 13C के समान हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसके लिए दो वर्ष के Android OS और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 9,499 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 10,999 रुपये है। इसे Pastel Blue और  Matte Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है। इसमें 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »