Poco F8 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग

Poco F8 Ultra में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 21:27 IST
ख़ास बातें
  • इस हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए 5G, LTE, GSM और WCDMA के विकल्प होंगे
  • Poco F8 Ultra में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की F-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Poco F8 Ultra को Redmi K90 Pro के इंटरनेशनल वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष मार्च में इंटरनेशनल मार्केट में Poco F7 Ultra को पेश किया गया था। 

थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर Poco F8 Ultra की मॉडल नंबर - 25102PCBEG के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, LTE, GSM और WCDMA के विकल्प होंगे। यह आगामी Redmi K90 Pro या Redmi K90 Pro Max का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इससे पहले कुछ लीक में Poco F8 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी थी। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में 1.5K या 2K रिजॉल्यूशन वाला LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Poco F8 Ultra में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Poco F7 Ultra में 5,300 mAh की बैटरी है। Poco F8 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Poco F7 Ultra में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

Poco F8 Ultra में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Poco F7 Ultra में 6.67 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Poco F7 Ultra में 5,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। हाल ही में भारत में Poco M7 Plus 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को 6 GB और 8 GB के RAM के विकल्पों में लाया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Poco M7 Plus 5G के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन को Aqua Blue, Chrome Silver और Carbon Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.