Poco F2 के डिज़ाइन में मिलेगी Redmi K20 सीरीज़ की झलक

Poco F2 दिखने में बहुत हद तक रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो जैसा होगा। संभव है कि Xiaomi अपने इस फोन में रेडमी के20 प्रो के ही डिज़ाइन को इस्तेमाल करके कीमत कम रखना चाहती है।

Poco F2 के डिज़ाइन में मिलेगी Redmi K20 सीरीज़ की झलक
ख़ास बातें
  • पोको एफ2 में बिना नॉच वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है
  • पोको एफ2 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है
  • पोको एफ1 का अपग्रेड होगा पोको एफ2
विज्ञापन
Xiaomi ने जब Poco F1 को लॉन्च किया था तो इसे कई लोगों द्वारा सराहा गया। 2018 में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन उस साल के फ्लैगशिप प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 के साथ आया। इसकी कीमत भी बेहद ही आक्रामक थी। इसके बाद से ही लोगों को पोको एफ1 के अपग्रेड का इंतज़ार है। ऐसा लगता है कि शाओमी अपने प्रशंसकों की इस इच्छा को जल्द ही पूरी कर देगी। स्मार्टफोन के कवर बनाने वाली लोकप्रिय कंपनी Spigen ने गलती से Poco F2 के कवर को सार्वजनिक कर दिया। इससे इशारा मिला है कि शाओमी के पोको एफ2 पर काम चल रहा है।

Mashable India ने सबसे पहले जानकारी दी कि स्पाजेन की वेबसाइट पर कुछ देर के लिए पोको एफ2 (पोकोफोन 2) के लिक्विड क्रिस्टल और रग्ड आर्मर कवर को लिस्ट किया गया। इससे फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ। लिस्टिंग से साफ है कि पोको एफ2 दिखने में बहुत हद तक रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो जैसा होगा। संभव है कि Xiaomi अपने इस फोन में रेडमी के20 प्रो के ही डिज़ाइन को इस्तेमाल करके कीमत कम रखना चाहती है। अगर ऐसा होता है कि पोको एफ2 बिना नॉच वाले डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा।

बता दें कि Spigen एक लोकप्रिय स्मार्टफोन कवर कंपनी है। संभव है कि उसके पास नए स्मार्टफोन को लेकर जानकारी हो। जैसा कि हमने आपको बताया, पोको एफ2 की इस लिस्टिंग को हटा लिया गया है।

बता दें कि Redmi K20 Pro को इस साल ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ मार्केट में उतारा गया था। संभव है कि शाओमी इस नए फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकती है।

Xiaomi को मार्केट में चुनौती देने वाली कंपनी Realme ने हाल ही में चीनी मार्केट में रियलमी एक्स2 प्रो को उतारा था। इस फोन को भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। शाओमी अपने पोको एफ2 स्मार्टफोन को भारत में रियलमी के अगले प्रोडक्ट के जवाब में उतार सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco F2, Xiaomi Poco F2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »