Poco ने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया C85, MediaTek Helio G81-Ultra चिपसेट

Poco C85 में आई प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। यह स्मार्टफोन DC डिमिंग को सपोर्ट करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 18:58 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81-Ultra है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81-Ultra दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले एक स्पेशल 'रीडिंग मोड' को सपोर्ट करता है

इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने C85 को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81-Ultra दिया गया है। Poco C85 को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.9 इंच LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

Poco C85 का प्राइस, उपलब्धता

Advertisement

यह स्मार्टफोन फिलिपींस में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इसके 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 109 डॉलर (लगभग 9,600 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का सीमित अवधि के लिए प्राइस 129 डॉलर (लगभग 11,400 रुपये) का है। इसे ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Poco C85 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले (1,600 × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट, 880 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल और 83 प्रतिशत के NTSC colour गैमुट कवरेज के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले एक स्पेशल 'रीडिंग मोड' को सपोर्ट करता है। इसे आई प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। यह स्मार्टफोन DC डिमिंग को सपोर्ट करता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81-Ultra दिया गया है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Poco C85 में f/1.8 अपार्चर और 1,080 p की वीडियो रिकॉर्डिंग कैपेबिलिटी के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में भारत में Poco ने  M7 Plus 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के M7 Plus 5G की 7,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग और 18 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.